{"_id":"6a666d47ac0c3e259f013b98","slug":"attempt-to-strangle-electrical-shopkeeper-fir-registered-allahabad-news-c-254-1-sald1001-107492-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: इलेक्ट्रिक दुकानदार को गला दबाकर मारने का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: इलेक्ट्रिक दुकानदार को गला दबाकर मारने का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज
Mon, 27 Jul 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
झूंसी थाना क्षेत्र के पटेलनगर चौराहे के पास 16 जुलाई की शाम एक बिजली दुकान मालिक की पिटाई की गई। आरोप है कि हमलावरों ने उसका गला दबाकर जान से मारने का भी प्रयास किया। भुक्तभोगी राजेश सोनकर ने इस संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने शनिवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। राजेश सोनकर पटेलनगर गांव के निवासी हैं। चौराहे पर उनकी बिजली की दुकान है। 16 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। तभी दुकान के सामने स्थित पान की दुकान के पास सुनील यादव अपने आठ-दस अज्ञात साथियों के साथ खड़ा था। सुनील यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव उर्फ खूंटी यादव निवासी कटका है। राजेश के पहुंचने पर विवाद शुरू हो गया।
बाइक की चपेट में आने से महिला जख्मी, आरोपी फरार
थाना क्षेत्र के छतनाग रोड पर बाइक सवार ने ज्योति पटेल को टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। आरोपी महिला को टक्कर मारने के बाद भाग गया। महिला ज्याति पटेल को बाद में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आवास विकास कालोनी योजना तीन निवासी ज्योति पटेल पत्नी राजेश सिंह किसी काम से छतनाग रोड की ओर गईं थीं। तभी बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। भुक्तभोगी महिला के पति राजेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।