{"_id":"5ce849a5bdec22070b274048","slug":"attempt-to-kidnap-youth-in-prayagraj-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में युवक के अपहरण का प्रयास, हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में युवक के अपहरण का प्रयास, हमला
Sat, 25 May 2019 01:14 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 25 May 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
छात्रा का कहना है कि जानबूझ कर उसका अपहरण करवाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के अरैल अंतर्गत सुरिया भीट गांव से शुक्रवार शाम को प्रधान पुत्र समेत दो दो लोगों ने अपने गनर व अन्य साथियों के साथ एक युवक को अपहृत करने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक को पीटा गया और उसके शरीर में दांत काट लिए गए। शोर शराबा होने पर जब ग्रामीण जुटे तो हमलावर हवा में असलहे लहराते हुए भाग गए। भुक्तभोगी की तरफ से इस संबंध में नामजद तहरीर दी गई, जिसमें मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के सुरिया भीट गांव निवासी पिंटू मिश्रा उर्फ आशीष मिश्रा पुत्र दिनेश चंद्र मिश्रा के अनुसार शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह गांव के बाहर सड़क पर टहल रहा था। तभी सुरिया भीट गांव निवासी कुलदीप श्रीवास्तव अपने साथी प्रभात महरा निवासी अरैल के साथ चार पहिया वाहन से असलहाधिारियों के साथ पहुंचे और असलहे के बल पर उसे स्कार्पियो में खींचने की कोशिश की। उसने विरोध किया तो मारने पीटने लगे।
उसके पीठ में कई जगह दांत काट लिया गया। पिंटू मिश्रा का आरोप है कि उसे अगवा करने का प्रयास किया गया। पिंटू के शोर मचाने पर जब गांव के लोग जमा हुए तो आरोपी हवा में असलहा लहराते हुए धमकी देकर चले गए। पिंटू मिश्रा के मुताबिक प्रभात महरा प्रधान पुत्र है। पुलिस ने उसकी तहरीर पर प्रभात महरा व कुलदीप श्रीवास्तव समेत अन्य पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जख्मी पिंटू को पुलिस ने मेडिकल के लिए सीएचसी चाका भेज दिया।