Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attempt to get 95 websites blocked by issuing a fake order in the name of the High Court

प्रयागराज : हाईकोर्ट के नाम से फर्जी आदेश जारी कर 95 वेबसाइट ब्लॉक कराने का प्रयास

Sun, 08 Nov 2026 03:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Nov 2026 03:30 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के नाम से फर्जी आदेश तैयार कर 95 वेबसाइट ब्लॉक कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि साहिल सिंह बनाम डायरेक्टर जनरल (डीआईटी साइबर लॉ) व अन्य के नाम से 14 अगस्त 2026 का फर्जी आदेश तैयार किया गया।

विज्ञापन
Attempt to get 95 websites blocked by issuing a fake order in the name of the High Court
फेक वेबसाइट - फोटो : Freepik

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के नाम से फर्जी आदेश तैयार कर 95 वेबसाइट ब्लॉक कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि साहिल सिंह बनाम डायरेक्टर जनरल (डीआईटी साइबर लॉ) व अन्य के नाम से 14 अगस्त 2026 का फर्जी आदेश तैयार किया गया। इसमें एक न्यायमूर्ति का नाम दर्जकर 95 वेबसाइटों को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया था।

विज्ञापन


संयुक्त रजिस्ट्रार ने पुलिस को बताया कि 30 अक्तूबर को हाईकोर्ट को ईमेल भेजकर आदेश की प्रामाणिकता की पुष्टि मांगी गई थी। उन्होंने बताया था कि यह आदेश दूरसंचार विभाग की वेबसाइट पर मिला, जहां इसका उल्लेख वेबसाइट को ब्लॉक करने के सरकारी आदेश में किया गया। इसके साथ भेजे गए पत्राचार में आदेश भेजने वाले की पहचान भी बताई गई।
विज्ञापन


सर्वर के रिकॉर्ड की जांच कराई तो पता चला कि रिट संख्या का कोई मुकदमा रिकॉर्ड में नहीं है और न ही मामले में 14 अगस्त 2026 का कोई आदेश अपलोड किया गया है। न्यायमूर्ति के निजी सचिव ने भी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई आदेश पारित नहीं किया गया। कैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed