फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attack on revenue team that went to measure land

Prayagraj: जमीन की पैमाइश को गई राजस्व टीम पर हमला, हाईवे जाम करने का प्रयास; लेखपाल की तहरीर पर केस

Tue, 05 Dec 2023 02:31 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 05 Dec 2023 02:31 PM IST
सार

फाफामऊ में जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर हमला कर दिया गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इस पर ईंट-पत्थर फेंककर प्रयागराज-लखनऊ हाईवे जाम करने की भी कोशिश की गई।

विज्ञापन
Attack on revenue team that went to measure land
लेखपाल की तहरीर पर केस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कछिया शिवपुर गांव में जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर हमला कर दिया गया। एक पक्ष ने ईंट-पत्थर चलाए जिससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इस पर ईंट-पत्थर फेंककर प्रयागराज-लखनऊ हाईवे जाम करने की भी कोशिश की गई। पुलिस ने किसी तरह लोंगों को हटाया और तब जाकर यातायात सुचारू हुआ। लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गंगा दर्शनम, रसूलाबाद के राजेश्वर मिश्र का दावा है कि उन्होंने कछिया शिवपुर गांव में प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमीन खरीदी थी। कछिया गांव का लवकुश भी इसी जमीन पर दावा कर रहा था। दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। राजेश्वर ने जमीन की पैमाइश के लिए एसडीएम सोरांव कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था। एसडीएम के आदेश पर सोमवार को दोपहर में लेखपाल समेत सात सदस्यीय टीम पैमाइश के लिए पहुंची। साथ में फाफामऊ थाने के पुलिसकर्मी भी थे। आरोप है कि पैमाइश शुरू होती, इससे पहले ही लवकुश पक्ष से विरोध कर दिया गया। अज्ञात पुरुष व महिलाओं ने ईट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया जिससे वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। इससे आक्रोशित लोगों ने प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर ईंट-पत्थर फेंककर जाम लगाने की कोशिश की। इससे राहगीरों में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर अफसर सोरांव थाने की भी फोर्स लेकर पहुंच गए। इसके बाद जाम लगाने की कोशिश कर रहे ग्रामीणों को हटाया गया और तब जाकर 10 मिनट बाद आवागमन सामान्य हुआ। पथराव में कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी अभिषेक भारती ने बताया कि हमले की बात सही नहीं है। कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर चलाए थे। जिस पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया था।  अमरनाथ की तहरीर पर एक नामजद व 50-100 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


दूसरे पक्ष ने पिटाई, सामान बिखराने का लगाया आरोप
उधर, लवकुश पक्ष की रानी देवी, चन्द्र कली, प्रेमा देवी ने पिटाई व घर का सामान बिखराने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि पुलिस एवं राजेश्वर पक्ष के लोगों ने उनकी पिटाई की। घर में रखा चावल भी बिखेर दिया। उधर पुलिस ने आरोपों को गलत बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed