फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attack on Minister Nandi case Former MLA Vijay Mishra gave the list of witnesses

मंत्री नंदी पर हमला मामला : पूर्व विधायक विजय मिश्रा ने दी गवाहों की सूची, लिस्ट में प्रो. राम गोपाल भी शामिल

Thu, 02 Jan 2025 06:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Jan 2025 06:44 PM IST
सार

विधायक विजय मिश्रा की सूची में सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य प्रो.राम गोपाल यादव, एम्स के दो डॉक्टर और आगरा जेल के अधीक्षक का नाम शामिल है। जबकि, दिलीप ने बिना पते के पांच गवाहों की सूची पेश की है। डर जताया है कि उनके पते उजागर होने पर पुलिस उन्हें भयभीत कर सकती है।

विज्ञापन
Attack on Minister Nandi case Former MLA Vijay Mishra gave the list of witnesses
विजय मिश्रा, पूर्व विधायक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर हमले के आरोपी पूर्व विधायक विजय मिश्रा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्रा की ओर से गवाहों की सूची जिला अदालत में पेश कर दी गई। विजय की सूची में सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य प्रो.राम गोपाल यादव, एम्स के दो डॉक्टर और आगरा जेल के अधीक्षक का नाम शामिल है। जबकि, दिलीप ने बिना पते के पांच गवाहों की सूची पेश की है। डर जताया है कि उनके पते उजागर होने पर पुलिस उन्हें भयभीत कर सकती है।

विज्ञापन

मामले का ट्रायल एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश डॉ. दिनेश चंद्र शुक्ला की अदालत में चल रहा है। बुधवार को दिलीप भारी सुरक्षा के बीच फतेहगढ़ जेल से इलाहाबाद जिला अदालत में पेश किया गया था। इस दौरान सह आरोपी प्रेम सागर, केशव पांडे की ओर से अनिल दुबे और पुष्पराज सिंह को बतौर गवाह बचाव में गवाही दर्ज कराई। सफाई साक्ष्य में गवाही तीन जनवरी को भी जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed