फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attachment notice pasted at the house of Sabir, the five lakh prize shooter of Mafia Atiq

उमेश पाल हतयाकांड : माफिया अतीक के पांच लाख के इनामी शूटर साबिर के घर भी कुर्की नोटिस चस्पा

Sun, 13 Aug 2023 04:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Aug 2023 04:30 PM IST
सार

उमेश पाल की 24 फरवरी को दिनदहाड़े हत्या करने के बाद से अतीक गैंग के शूटर मोहम्मद साबिर और गुड्डू मुस्लिम का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस और एसटीएफ की लाख कोशिशें बेकार गईं। सारा नेटवर्क का दावा खोखला निकला। यहां तक कि इनामी राशि बढ़ते-बढ़ते पांच लाख पहुंच गई, लेकिन इनके बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाई।

विज्ञापन
Attachment notice pasted at the house of Sabir, the five lakh prize shooter of Mafia Atiq
माफिया अतीक का शूटर साबिर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा नेता उमेश पाल की गोलियों और बम से दिनदहाड़े हत्या करके फरार हुए पांच लाख का इनामी शूूटर मोहम्मद साबिर के मरियाडीह स्थित घर पर शनिवार को धूमनगंज पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा किया है। अतीक गैंग के शूटर साबिर के मोहल्ले में पुलिस ने मुनादी भी कराई। इसके पहले अतीक अहमद की 50 हजार की इनामी बीवी शाइस्ता परवीन और पांच लाख के इनामी शूटर गुड्डू मुस्लिम के घरों पर भी पुलिस कुर्की नोटिस चस्पा कर चुकी है।

विज्ञापन

उमेश पाल की 24 फरवरी को दिनदहाड़े हत्या करने के बाद से अतीक गैंग के शूटर मोहम्मद साबिर और गुड्डू मुस्लिम का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस और एसटीएफ की लाख कोशिशें बेकार गईं। सारा नेटवर्क का दावा खोखला निकला। यहां तक कि इनामी राशि बढ़ते-बढ़ते पांच लाख पहुंच गई, लेकिन इनके बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाई।

विज्ञापन

Attachment notice pasted at the house of Sabir, the five lakh prize shooter of Mafia Atiq
माफिया अतीक का शूटर साबिर। - फोटो : अमर उजाला।

हैरानी की बात है कि पुलिस को अतीक की बीवी का भी कोई अता-पता नहीं है। इनके ऊपर आत्मसमर्पण करने का दबाव बढ़ाने की कोशिश करते हुए धूमनगंज पुलिस ने मरियाडीह निवासी शूटर साबिर का कुर्की वारंट जारी कराते हुए उसके घर शनिवार को नोटिस चस्पा कराया है। पुलिस ने मोहल्ले में उसके खिलाफ मुनादी भी कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed