फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attachment action may start against shooter Sabir and Armaan, waiting for permission from court

उमेश पाल हत्याकांड : शूटर साबिर और अरमान के खिलाफ भी शुरू सकती कुर्की की कार्रवाई, कोर्ट से अनुमति का इंतजार

Wed, 09 Aug 2023 05:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Aug 2023 05:59 PM IST
सार

माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और पांच लाख के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है। कोर्ट के आदेश पर दोनों के मकानों पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दी गई है। इसके बाद शूटर साबिर और अरमान के मकान की कुर्की करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
Attachment action may start against shooter Sabir and Armaan, waiting for permission from court
शूटर अरमान और गुड्डू मुस्लिम। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी और पांच लाख के इनामी शूटर साबिर और अरमान के खिलाफ भी कुर्की की कार्रवाई शुरू हो सकती है। पुलिस को कोर्ट से अनुमति मिलने का इंतजार है। उमेश पाल की हत्या के बाद से यह फरार चल रहे हैं। अरमान हत्याकांड के समय सीसीटीवी में कैद हुआ था और गुड्डू मुस्लिम के साथ बाइक से भागते हुए देखा गया था। शूटर साबिर माफिया अतीक का बेहद करीबी है। वह शाइस्ता परवीन के साथ कई बार देखा जा चुका है। 

विज्ञापन


माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और पांच लाख के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है। कोर्ट के आदेश पर दोनों के मकानों पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दी गई है। इसके बाद शूटर साबिर और अरमान के मकान की कुर्की करने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही खालिद अजीम उर्फ अशरफ की पत्नी जैनब के मकान पर भी नोटिस चस्पा किया जा सकता है। यह सभी आरोपी फरार चल रहे हैं और पुलिस इनकी खोजबीन में जुटी है।

विज्ञापन

बमबाज गुड्डू मुस्लिम के घर भी नोटिस चस्पा

शाइस्ता परवीन के बाद मंगलवार को पांच लाख के इनामी बमबाज गुुड्डू मुस्लिम के घर कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया गया। पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में पांच महीने से फरार चल रहे आरोपी के शिवकुटी स्थित घर के बाहर मुनादी भी कराई।


इस दौरान घोषणा भी की गई कि तय अवधि में गुड्डू मुस्लिम हाजिर नहीं होता है तो कोर्ट से अनुमति लेकर उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम दोपहर में शिवकुटी के लाला की सराय स्थित गुड्डू मुस्लिम के पैतृक घर पर पहुंची। यहां ढोल बजवाकर मुनादी कराई गई और फिर दरवाजे पर नोटिस चस्पा किया गया। इस दौरान धूमनगंज के साथ शिवकुटी पुलिस भी मौजूद रही।

गुड्डू मुस्लिम का पैतृक घर लाला की सराय में है लेकिन वह उमेश पाल हत्याकांड से पहले चकिया में रहने लगा था। यह वही घर है जहां असलहों की तस्करी के मामले में पूछताछ के लिए बुलाने को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी कुछ महीनों पहले नोटिस चस्पा किया था। फिलहाल इस घर में ताला लटका हुआ है। बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में गुड्डू मुस्लिम पांच महीनों से फरार चल रहा है। उस पर पांच लाख का इनाम भी घोषित किया गया है।


इससे पहले सोमवार को अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के उस मकान पर नोटिस चस्पा किया गया था, जहां वह किराये पर रहती थी। एसीपी वरुण कुमार ने बताया कि गुड्डू मुस्लिम के घर पर कुर्की की कार्रवाई से संबंधित नोटिस चस्पा किया गया है। अब अन्य फरार आरोपियों रूबी उर्फ जैनब, आयशा नूरी, साबिर व अरमान के घरों पर नोटिस चस्पा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed