फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attached property worth 2.62 crores of two brothers who cheated people in Kaushambi

कौशाम्बी में लोगों को ठगने वाले दो भाइयों की 2.62 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Wed, 28 Sep 2022 12:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 Sep 2022 12:04 AM IST
सार

सदर कोतवाली के कोर्रई गांव निवासी सूर्यभान सिंह यादव के बेटे रघुराज सिंह यादव ने अपने भाई शिवराज सिंह उर्फ आदित्य सिंह और धनराज सिंह सिंह के साथ मिलकर पर्ल व्ह्राइट इंफ्राकेयर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्जी कंपनी खोल रखी थी।

विज्ञापन
Attached property worth 2.62 crores of two brothers who cheated people in Kaushambi
rupees - फोटो : istock

विस्तार

फर्जी इन्वेस्टमेंट कंपनी खोलकर लोगों से ठगी करने वाले दो सगे भाइयों की दो करोड़ 62 लाख की अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की है। कुर्क की गई संपत्ति में आरोपियों का घर, खेत और स्कूल शामिल हैं। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली के कोर्रई गांव निवासी सूर्यभान सिंह यादव के बेटे रघुराज सिंह यादव ने अपने भाई शिवराज सिंह उर्फ आदित्य सिंह और धनराज सिंह सिंह के साथ मिलकर पर्ल व्ह्राइट इंफ्राकेयर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्जी कंपनी खोल रखी थी। यहां लोगों को आरडी व एफडी कराकर कम समय में धन दोगुना करने का लालच दिया जाता था। काफी पैसा डकारने के बाद कंपनी के दफ्तर में ताला लगा दिया गया।
विज्ञापन


धोखाधड़ी के शिकार लोगों ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति के मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए संस्तुति के लिए जिलाधिकारी सुजीत कुमार को रिपोर्ट भेजी। डीएम के आदेश पर मंगलवार को आरोपियों के घर, खेत और स्कूल को सील कर दिया गया। एसपी हेमराज मीना ने बताया गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल दो करोड़ 62 लाख रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधर में स्कूली बच्चों का भविष्य
फर्जी कंपनी की आड़ में ठगी करने वाले रघुराज सिंह ने कोर्रई में ही संतसू इंटरनेशनल स्कूल खोल रखा था। इस स्कूल की कीमत एक करोड़ 50 लाख की है। स्कूल सील किए जाने के बाद इसमें पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य अधर में है। एबीएसए जवाहर लाल का कहना है स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को नजदीकी परिषदीय स्कूल में दाखिला दिलाया जाएगा, जिससे उनकी पढ़ाई का नुकसान न हो।


आलीशान कोठी में रहते थे ठग
फर्जी कंपनी खोलकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले सगे भाई आलीशान कोठी में रहते थे। कोठी की कीमत 75 लाख रुपये है। इस घर को भी जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा 40 लाख कीमत के खेत को कुर्क किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed