{"_id":"63f7963ffc195aebec0ba4f5","slug":"attached-house-of-former-mla-vijay-mishra-action-under-gangster-act-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : पूर्व विधायक विजय मिश्र के करीबी का मकान कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : पूर्व विधायक विजय मिश्र के करीबी का मकान कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
Thu, 23 Feb 2023 10:07 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 23 Feb 2023 10:07 PM IST
सार
सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र और उसके करीबियों पर कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को गोपीगंज पुलिस ने प्रयागराज पुलिस के साथ पूर्व विधायक के करीबी हनुमान सेवक पांडेय के आलीशान मकान को कुर्क कर लिया।
विज्ञापन
Prayagraj News : झलवा में पूर्व विधायक विजय मिश्र के करीबी का मकान कुर्क करती भदोही पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र और उसके करीबियों पर कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को गोपीगंज पुलिस ने प्रयागराज पुलिस के साथ पूर्व विधायक के करीबी हनुमान सेवक पांडेय के आलीशान मकान को कुर्क कर लिया। उसकी अनुमानित कीमत तीन करोड़ 25 लाख रुपये है।
विज्ञापन
हत्या, लूट, छिनैती, जालसाजी, दुष्कर्म सहित अन्य कई गंभीर मामलों में पूर्व विधायक विजय मिश्र आगरा जेल में बंद है। जिला मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक के करीबी हनुमान सेवक पांडेय पर कार्रवाई की गई। गोपीगंज पुलिस ने प्रयागराज पुलिस व राजस्व टीम के साथ मयूर विहार कालोनी, झलवा, प्रयागराज स्थित हनुमान सेवक के तीन करोड़ 25 लाख कीमत के मकान को धारा 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि हनुमान सेवक ने अपराध से अर्जित धन से मकान बनवाया था। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि हनुमान सेवक 2017 से अपराध जगत में सक्रिय रहकर पूर्व विधायक के अवैध कारोबार और राजनैतिक कार्यों में सहयोग करता रहा है।
विज्ञापन