फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ISI Module: ATS will scrutinize two months CCTV footage of Prayagraj Junction and Airport

आईएसआई माड्यूल : प्रयागराज जंक्शन और एयरपोर्ट की दो महीने की सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी एटीएस 

Fri, 17 Sep 2021 09:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Sep 2021 09:06 PM IST
सार

प्रयागराज में टेरर फंडिंग के आरोप में पकड़े गए आरोपियों से इनपुट मिलने के बाद आरोपियों के अन्य मददगारों की तलाश में एटीएस की टीम जुट गई है।

विज्ञापन
ISI Module: ATS will scrutinize two months CCTV footage of Prayagraj Junction and Airport
ats

विस्तार

प्रयागराज में आतंकी पकड़े जाने के बाद रेलवे और एयरपोर्ट में हाई अलर्ट हो गया है। यहां पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के दौरान शहर से गिरफ्तार हुए जीशान कमर की गतिविधियों को जानने के लिए एटीएस ने प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने की तैयारी शुरू की है। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे से एटीएस को तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एटीएस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान कुछ संदिग्ध लोगों के ट्रेन और विमान से प्रयागराज आने की बात सामने आई है। उनकी पहचान करने के लिए ही अब एटीएस द्वारा बीते दो माह की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए प्रयागराज जंक्शन और एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने की तैयारी की जा रही है। इस बीच प्रयागराज में आईएसआई के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने के बाद जंक्शन और एयरपोर्ट में हाई एलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। गेट पर ही वाहनों की चेकिंग होने के बाद ही उन्हें परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है। एयरपोर्ट पर विजिटर पास भी देने में अब काफी सख्ती की जा रही है। उधर जंक्शन पर भी बम स्क्वॉयड और स्नीफर डॉग की मदद से शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध दिखने वाले यात्रियों से पूछताछ भी की गई। आरपीएफ और जीआरपी ने प्लेटफार्म के साथ प्रतीक्षालय आदि की भी जांच की। इस बारे में आरपीएफ के सीनियर डीएससी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed