फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atrsuiya half quintals polythene confiscated from a store

अतरसुइया में एक दुकान से ढाई क्विंटल पॉलिथिन जब्त

Sun, 07 Feb 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 07 Feb 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
Atrsuiya half quintals polythene confiscated from a store

नगर निगम ने नैनी के बाद अब अतरसुइया में पॉलिथिन का जखीरा पकड़ा। नगर निगम के दस्ते ने शनिवार को यहां एक व्यापारी के गोदाम से 250 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथिन जब्त की। इसमें काली, हरी रंग की बेहद खतरनाक पॉलिथिन भी शामिल थी। कार्रवाई की भनक लगते ही मौके से लेकर अतरसुइया थाने तक व्यापारियों और प्लास्टिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हंगामे का प्रयास किया। कार्रवाई के दौरान व्यापारी से भारी-भरकम जुर्माना भी वसूला गया।

विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट तृतीय के नेतृत्व में जोनल अधिकारी आशुतोष गुप्ता, शहरी मिशन प्रबंधक राजकुमार द्विवेदी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अमित दुबे के साथ निगम का दस्ता दिन में अतरसुइया पहुंचा। यहां कुछ दुकानों से पॉलिथिन और दो हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान अफसरों को सूचना मिली कि यहां अग्रवाल ट्रेडर्स में भारी मात्रा में पॉलिथिन रखी हुई है। पुलिस फोर्स के साथ अफसर ने छापा मारा तो वहां अफतरातफरी मच गई। जांच में 250 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथिन बरामद हुई। कर्मचारी पॉलिथिन जब्त कर चलने लगे तो व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। साथ गई पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। इस बीच जब्त पॉलिथिन के साथ अग्रवाल ट्रेडर्स के प्रोपराइटर को पुलिस थाने ले आई।

विज्ञापन

इस बीच व्यापारी और प्लास्टिक एसोसिएशन के लोग वहां पहुंच गए और हंगामा करने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को किसी तरह नियंत्रित किया। इसके बाद व्यापारी से 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई में रघुराज सिंह, रमेश चंद्र सैनी, निहाल सिंह, पंकज गर्ग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed