{"_id":"6255d14245d4e57d1717b7b8","slug":"atiq-s-younger-son-ali-is-now-a-reward-of-50-thousand-is-absconding-for-three-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक का छोटा बेटा अली अब 50 हजार का इनामी, तीन महीने से चल रहा है फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीक का छोटा बेटा अली अब 50 हजार का इनामी, तीन महीने से चल रहा है फरार
Wed, 13 Apr 2022 12:51 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
ali ateeq
- फोटो : Prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतीक अहमद का छोटा बेटा अली अब 50 हजार का इनामी हो गया है। प्रॉपर्टी डीलर जीशान उर्फजानू पर जानलेवा हमले और पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में वह तीन महीने से फरार है। वह और उसकेसाथी पुलिस को लगातार छका रहे हैं जिसके बाद उन पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। अब यह राशि बढ़ा दी गई है।
घटना करेली में 31 दिसंबर को हुई थी। जानू का आरोप है कि अली व उसके साथी असाद, खचौली समेत अन्य ने बुलडोजर चलाकर उसका कार्यालय ढहा दिया। साथ ही असलहों की बट से पीटते हुए फोन पर उसकी अतीक अहमद से बात कराई। जिसने पांच करोड़ रंगदारी मांगी। इस मामले में मौके से दो अभियुक्त पकड़े गए जिनके समेत कुल आठ लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन पुलिस एक भी आरोपी को नहीं पकड़ सकी।
तमाम कोशिशों के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर उनके खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित हुआ। लेकिन इसके बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। जिस पर पिछले दिनों एसएसपी की ओर से अली पर इनाम बढ़ाने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट भेजी गई थी। अब आईजी रेंज के स्तर से अली पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
दहशत में है पीड़ित
पीड़ित का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से वह और उसका परिवार दहशत में है। उसने बताया कि कुछ दिनों पहले मुकदमे के एक नामजद आरोपी आरिफ उर्फ खचौली का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें वह उसका नाम लेकर गालीगलौज करते हुए धमकाते नजर आ रहा था। आरोप है कि इस मामले में शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।