फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq's sister made a serious allegation on Yogi minister Nandi, said- Nandi has borrowed five crores from At

Prayagraj : अतीक की बहन ने योगी के मंत्री नंदी पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- अतीक से पांच करोड़ उधार लिए हैं नंदी

Mon, 06 Mar 2023 10:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Mar 2023 10:56 PM IST
सार

पूर्व सांसद अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और उनकी पत्नी महापौर अभिलाषा गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आयशा नूरी ने कहा कि मंत्री ने हमारे भाई से पांच करोड़ रुपया उधार लिया था।

विज्ञापन
Atiq's sister made a serious allegation on Yogi minister Nandi, said- Nandi has borrowed five crores from At
Prayagraj : पत्रकारों से बातचीत करते अतीक के परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी ने सोमवार को उद्यमिता विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर अपने भाई से उधार लिए पांच करोड़ रुपये वापस मांगने पर फंसाने का आरोप लगाया। अपनी छोटी भाभी और बेटी के साथ प्रेस क्लब पहुंची नूरी ने कहा कि उसकी भाभी शाइस्ता परवीन को बसपा ने जब से महापौर पद का प्रत्याशी घोषित किया है,तभी से मंत्री और उनकी पत्नी अभिलाषा गुप्ता षड्यंत्र रच रहे हैं, ताकि वह चुनाव न लड़ सकें।

विज्ञापन



विज्ञापन




साथ ही उसने सीएम योगी से न्याय की गुहार भी लगाई। उधर, मंत्री नंदी ने माफिया की बहन के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कानून का शिकंजा कसने पर इसे बेतुकी और हास्यास्पद बात करार दिया है। उमेश पाल हत्याकांड में फरार दूसरे शूटर विजय चौधरी उर्फ उस्मान को पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद पहली बार सोमवार को अतीक का परिवार सार्वजनिक रूप से अपनी बात कहने के लिए मीडिया से मुखातिब था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अतीक अहमद की बहन आयशा, उसके भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा और भांजी उन्जिला नूरी ने मीडिया के सामने अपनी बात कही। आयशा ने बताया कि एक बार वह अपनी भाभी शाइस्ता परवीन के साथ अहमदाबाद जेल में अपने भाई अतीक से मिलने गई थी। उस दौरान अतीक ने कहा था कि नंदी ने पांच करोड़ रुपये हमसे उधार लिया था और अब वह वापस नहीं कर रहे हैं। वह मेरा फोन तक नहीं उठा रहे हैं। 

शाइस्ता तुम नंदी से उधार की रकम वापस ले लो। अब वह पैसे देना नहीं चाहते। इसके बाद से ही मंत्री नंदी उसके भाई और भाभी को साजिशें रच कर फंसा रहे हैं। आयशा ने नंदी की पत्नी निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता पर भी साजिश रचकर भाभी शाइस्ता परवीन को परेशान करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि नंदी की पत्नी नहीं चाहतीं कि मेरी भाभी शाइस्ता मेयर का चुनाव लगें। चूंकि बसपा की ओर से महापौर प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद शाइस्ता जब क्षेत्र में जन संपर्क के लिए जा रही थीं, तो उन्हें अपार जन समर्थन मिल रहा था। इसे देख

अभिलाषा नहीं चाहती हैं कि शाइस्ता चुनाव लड़ें

अभिलाषा ने मेरी भाभी को षड्यंत्र कर फंसाया है। मेरी भाभी शाइस्ता परवीन किसी साजिश में शामिल नहीं हैं। अभिलाषा गुप्ता नंदी नहीं चाहतीं कि मेरी भाभी शाइस्ता मेयर का चुनाव लड़ें। आयशा ने कहा, इन्हीं कारणों से मंत्री नंदी मुख्यमंत्री योगी को मेरे परिवार के खिलाफ उकसा रहे हैं। जेल में बंद मेरे दोनों भाइयों की सुरक्षा की जाए। अतीक की बहन का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिट्टी में मिलाने वाला बयान नंदी के उकसाने पर दिया है।

पूर्व सीएम अखिलेश पर भी भड़की आयशा

आयशा पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर भी भड़कती रही। उसका कहना था कि विधानसभा के बजट सत्र के समय सदन में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सीएम योगी को काफी उकसाया। जिसके बाद सीएम ने अपराधियों को मिट्टी में मिलाने से जुड़ा बयान दिया। इसके बाद यूपी एसटीएफ के अधिकारी अमिताभ यश को मेरे परिजनों को परेशान करने का पूरा मौका मिल गया है। कहा प्रयागराज कि पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा हमें धमकी दे रहे हैं कि तुम्हारे भाइयों का एनकाउंटर होगा। हमारे भतीजे खतरे में हैं। हमारे घर गिराए जा रहे हैं। हमारा समय खराब चल रहा है। इससे पहले आयशा ने होली की मुबारकबाद भी दी।

एडीजी एसटीएफ-पुलिस कमिश्नर पर उत्पीड़न का आरोप

आयशा की छोटी भाभी और बरेली जेल में बंद पूर्व विधायक अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा ने एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश और पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि वह अपने चार बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। एसटीएफ मुझे जबरदस्ती मायके से उठा ले आई। बच्चों के सामने एडीजी अमिताभ यश और कमिश्नर रमित शर्मा गन सटाकर कबूल कराते रहे कि बताओ तुम्हारी जेठानी शाइस्ता कहा है। उमेश हत्याकांड में कौन-कौन शामिल हैं, नहीं बताओगी तो जान से मार देंगे। जेल से मेरे जेठ और मेरे पति को ट्रांसफर कराने में भी साजिश की जा रही है।

उमेश पाल हत्याकांड में दिखाई जाने वाली तस्वीर असद की नहीं: आयशा नूरी

अतीक अहमद की बहन नूरी से पूछा गया कि अतीक का बेटा असद उमेश हत्याकांड के दिन कहां था, तब पहले तो वह इस सवाल को टाल गई।लेकिन फिर कहा कि जो तस्वीर दिखाई जा रही है, वह असद नहीं है। उस दिन असद लखनऊ में अपने फ्लैट पर था। वह लखनऊ में ही एक डिग्री कॉलेज में पढ़ता है।

माफिया पर सरकार की सख्त कार्रवाई को मेयर चुनाव से जोड़ना हास्यास्पद
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि यूपी में कानून का राज है। योगी सरकार माफिया और अपराधियों के निरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उमेश पाल हत्याकांड में कार्रवाई पूरी सख्ती के साथ की जा रही है। इसीलिए बेसिर-पैर की बातें मुद्दे से ध्यान भटकाने और गुमराह करने यह तथ्यहीन, अनर्गल और बेतुकी बातें हैं। मेयर चुनाव से इसको जोड़ना सिर्फ फिजूल ही नहीं हास्यास्पद भी है।


प्रयागराज में महापौर की सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। मैं सामान्य वर्ग से आती हूं। ऐसे में चुनाव से इस कार्रवाई को जोड़ना हास्यास्पद है। रही बात पारिवारिक पृष्ठभूमि की तो हम लोग बाहुबली नहीं हैं। बाहुबली का धर्म खून बहाना ही रहा है। जबकि मेरे पति पर जानलेवा हमला हो चुका है। मैं इस तरह के बालुबल की भुगतभोगी रही हूं। ऐसे में इस तरह के लोगों के बारे में किसी तरह की टिप्पणी नहीं करना चाहती -अभिलाषा गुप्ता नंदी, निवर्तमान महापौर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed