फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq had made Vijay as Usman to mislead the police, there is also a rumor of conversion

प्रयागराज : अतीक ने पुलिस को गुमराह करने के लिए विजय को बनाया था उस्मान, धर्म परिवर्तन की भी अफवाह

Tue, 07 Mar 2023 01:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 Mar 2023 01:28 AM IST
सार

कौंधियारा के भगोकर गांव के रहने वाला विजय चौधरी दो साल पहले जब अतीक गिरोह में शामिल हुआ तो उसे उस्मान कहा जाने लगा। कहा जा रहा है कि अतीक ने ही पुलिस को गुमराह करने के लिए विजय को उस्मान बनाया था।

विज्ञापन
Atiq had made Vijay as Usman to mislead the police, there is also a rumor of conversion
Prayagraj News : विजय चौधरी उर्फ उस्मान। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कौंधियारा के भगोकर गांव के रहने वाला विजय चौधरी दो साल पहले जब अतीक गिरोह में शामिल हुआ तो उसे उस्मान कहा जाने लगा। कहा जा रहा है कि अतीक ने ही पुलिस को गुमराह करने के लिए विजय को उस्मान बनाया था। विजय के एनकाउंटर के बाद उस्मान बनने कई अफवाहें उड़ीं, जिसमे कहा गया कि अतीक ने विजय का धर्म परिवर्तन करा दिया था जिसके बाद उसका नाम उस्मान रखा गया लेकिन इस बात की किसी ने पुष्टि नहीं की।

विज्ञापन


विजय चौधरी के एनकाउंटर के बाद जब मीडियाकर्मियों द्वारा विजय उर्फ उस्मान कहा गया तो घर वाले बोले कि उसका नाम विजय था। उस्मान क्यों कहा जा रहा है। पत्नी सुहानी बोली विजय ने न तो धर्म परिवर्तन किया था न ही उसने इस बारे में कुछ बताया था। यह अफवाह है। जांच में अब तक जो बात सामने आई है, यह है कि अतीक गिरोह में विजय को उस्मान के नाम से ही जाना जाता था।
विज्ञापन


उस्मान नाम किसने और क्यों दिया था, यह अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि अतीक ने ही विजय का नाम उस्मान रखा था पुलिस गुमराह हो जाय और कोई भी शूटर विजय तक न पहुंच पाए। बहरहाल यह जांच का विषय है। जांच के बाद ही उस्मान बनने की कहानी सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed