फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq files application in court to attend Asad's funeral, hearing to be held on Saturday

Prayagraj : असद के जनाजे में शामिल होने के लिए अतीक ने अदालत में डाली अर्जी, सुनवाई आज

Sat, 15 Apr 2023 01:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Apr 2023 01:10 AM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद ने अपने पुत्र असद के जनाजे में बतौर पिता शामिल होने के लिए अदालत में अर्जी दी है। अर्जी पर 15 अप्रैल को सुनवाई होगी। असद के शव को लेने के लिए परिजन एवं अधिवक्ता झांसी मेडिकल कॉलेज गए हुए हैं।

विज्ञापन
Atiq files application in court to attend Asad's funeral, hearing to be held on Saturday
अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद ने अपने पुत्र असद के जनाजे में बतौर पिता शामिल होने के लिए अदालत में अर्जी दी है। अर्जी पर 15 अप्रैल को सुनवाई होगी। असद के शव को लेने के लिए परिजन एवं अधिवक्ता झांसी मेडिकल कॉलेज गए हुए हैं, जिनके शनिवार सुबह तक आने की संभावना है। अधिवक्ताओं की एक टीम ने बताया कि शुक्रवार को अवकाश घोषित हो गया था।

विज्ञापन


रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष अर्जी दी गई, लेकिन अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि इस संबंध में उसे सुनवाई का क्षेत्राधिकार प्राप्त नहीं था। इसलिए शनिवार को क्षेत्राधिकार प्राप्त न्यायालय के पीठासीन अधिकारी के समक्ष इस संबंध में अर्जी पर सुनवाई की जाएगी। इन लोगों ने यह भी बताया कि जब अतीक अहमद के पिता फिरोज अहमद की मृत्यु हुई थी। उस समय भी अतीक अहमद जेल में बंद था और उसे पिता के जनाजे में शामिल होने के लिए अनुमति दी गई थी और अब खुद के बेटे के जनाजे में शामिल होने के लिए उसने अदालत से अनुमति मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed