फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq brother-in-law arrested for demanding extortion of 10 lakhs, a total of seven people including son-wif

Prayagraj : अतीक का बहनोई 10 लाख की रंगदारी मांगने में गिरफ्तार, बेटे-पत्नी समेत कुल सात लोग नामजद

Sat, 29 Jul 2023 12:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Jul 2023 12:20 AM IST
सार

15 जुलाई को मोबाइल लेने वह जका के मरियाडीह रोड स्थित घर पर गया तो वहां जका, उसके वालिद मो. अहमद व माता बाहर निकली। घटना के बारे में बता ही रहा था कि तभी जका ने मो. वैश व राशिद उर्फ नीलू को बुला लिया। फिर एक राय होकर उस पर सभी ने हमला कर दिया। 10 लाख रुपये रंगदारी भी मांगी।

विज्ञापन
Atiq brother-in-law arrested for demanding extortion of 10 lakhs, a total of seven people including son-wif
Ateeq Ahmed - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूरामुफ्ती में अतीक अहमद के बहनोई मो. अहमद को 10 लाख रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जाफरी कॉलोनी निवासी साबिर ने अहमद, उसके बेटे व पत्नी समेत सात लोगों पर नामजद मुकदमा लिखाया है। साबिर हुसैन निवासी 60 फीट रोड जाफरी काॅलोनी प्लाॅटिंग का काम करता है।

विज्ञापन


उसने पुलिस को बताया कि छह जुलाई को वह एक प्लाॅट दिखाने 120 फीट रोड कालिंदीकुंज गेस्ट हाउस के पीछे दोपहर में पहुचा था। तभी अतीक का भांजा जका, मो. वैश व मुजम्मिल, शकील आए और गालीगलौज करते हुए प्लॉट से भागने को कहा। वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनकर कहा कि इस इलाके में कोई प्लाॅटिंग का काम करेगा तो 10 लाख रुपये देना पड़ेगा।15 जुलाई को मोबाइल लेने वह जका के मरियाडीह रोड स्थित घर पर गया तो वहां जका, उसके वालिद मो. अहमद व माता बाहर निकली।
विज्ञापन


घटना के बारे में बता ही रहा था कि तभी जका ने मो. वैश व राशिद उर्फ नीलू को बुला लिया। फिर एक राय होकर उस पर सभी ने हमला कर दिया। 10 लाख रुपये रंगदारी भी मांगी। हाथ जोड़ने पर किसी तरह 10 दिन का वक्त देकर छोड़ा। पूरामुफ्ती थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी मो. अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह अतीक का बहनोई है। उसके बेटे, पत्नी समेत अन्य छह आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी का ससुर है आराेपी

गिरफ्तार मो. अहमद अतीक के बहनोई होने के साथ ही प्रॉपर्टी डीलर खालिद जफर का ससुर भी है। गौरतलब है कि खालिद जफर को भी पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाया है। आरोप है कि उसने शाइस्ता परवीन व उसके बेटों की लगातार आर्थिक मदद की। उसे गाड़ी भी मुहैया कराई थी।

 

तीन महीने पहले भी दर्ज करा चुका है मुकदमा

अतीक के बहनोई को जिस मुकदमे में गिरफ्तार किया गया, उसका वादी साबिर तीन महीने पहले भी धूमनगंज में अतीक अहमद, उसके बेटे अली समेत 13 लोगाें पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका आरोप था कि चकिया स्थित उसके घर पर आकर अतीक के कहने पर आरोपियों ने उससे एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगी। इसी मामले में अतीक का गुर्गा असाद कालिया गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed