फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq-Ashraf murder case: Judicial custody of all three accused ends today, can be produced through VC

अतीक-अशरफ हत्याकांड : तीनों आरोपियों की आज खत्म हो रही न्यायिक हिरासत, वीसी के जरिए हो सकती है पेशी

Thu, 25 May 2023 11:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 May 2023 11:43 AM IST
सार

15 अप्रैल को तीनों शूटरों ने कॉल्विन अस्पताल के गेट पर माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद तीनों ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था।

विज्ञापन
Atiq-Ashraf murder case: Judicial custody of all three accused ends today, can be produced through VC
लवलेश तिवारी, सनी सिंह व अरुण मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अतीक-अशरफ हत्याकांड के तीनों आरोपियों की बृहस्पतिवार को न्यायिक हिरासत खत्म हो रही है। तीनों शूटरों लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह की कोर्ट में पेशी भी होगी। सुरक्षा के मद्देनजर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीनों की पेशी हो सकती है। पुलिस कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सकती है। कोर्ट तीनों शूटर्स की 14 दिनों की कस्टडी रिमांड को बढ़ा सकती है। एसआईटी एक बार फिर तीनों शूटरों से पूछताछ की तैयारी में है। अभी तीनों शूटर प्रतापगढ़ जिला कारागार में बंद हैं। 

विज्ञापन


15 अप्रैल को तीनों शूटरों ने कॉल्विन अस्पताल के गेट पर माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद तीनों ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था। पहले तीनों को नैनी केंद्रीय कारागार में रखा गया था, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें प्रतापगढ़ जेल में शिफ्ट कर दिया है। कोर्ट ने तीनों को न्यायिक हिरासत में रखा है। गुरुवार को तीनों की हिरासत खत्म हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed