फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq-Ashraf murder case: Due to internet shutdown, life stopped in Prayagraj, Kaushambi

अतीक-अशरफ हत्याकांड : इंटरनेट बंद होने से प्रयागराज, कौशाम्बी में ठहर गई जिंदगी, कल भी नहीं मिलेगी राहत

Sun, 16 Apr 2023 09:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 09:02 PM IST
सार

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद शहर में अघोषित लॉकडाउन लग गया। प्रयागराज और कौशांबी में इंटरनेट सेवाएं बंद हो गईं, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नेट सर्विस बंद होने के कारण मोबाइल से सोशल मीडिया के एप्लीकेशन नहीं खुले।

विज्ञापन
Atiq-Ashraf murder case: Due to internet shutdown, life stopped in Prayagraj, Kaushambi
Prayagraj News : इंटरनेट सेवा बंद होने के बाद बंद पड़ा एटीएम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद शहर में अघोषित लॉकडाउन लग गया। प्रयागराज और कौशांबी में इंटरनेट सेवाएं बंद हो गईं, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नेट सर्विस बंद होने के कारण मोबाइल से सोशल मीडिया के एप्लीकेशन नहीं खुले। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, टिकट बुकिंग, यूपीआई पेमेंट आदि भी ठप हो गई। बताया जा रहा है कि इंटरनेट सर्विस पर प्रतिबंध सोमवार को भी लागू रह गया है। 

विज्ञापन


माफिया भाइयों की हत्या के बाद शहर के कई इलाकों में तनाव जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। अराजकतत्व माहौल को बिगाड़ न सकें इसके लिए इंटरनेट सेवा तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई। इंटरनेट बंद होने से जिंदगी जैसे ठहर सी गई। रविवार का दिन होने के कारण स्कूल,कॉलेज, बैंक आदि बंद होने से राहत रही, लेकिन यूपीआई पेमेंट और ऑनलाइंट ट्रांजेक्शन, मोबाइल रीचार्ज और सोशल मीडिया की सेवाएं प्रभावित हो गईं। एटीएम काम न करने के कारण लोग पैसा निकालने के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाते रहे। 

विज्ञापन

आज भी ठप रहेगी इंटरनेट सेवा

लोगों की परेशानी अभी दूर नहीं होने जा रही। इंटरनेट सेवा सोमवार को भी ठप रहेगी। यानी ई-मेल, व्हाट्सएप की सुविधा सोमवार को भी नहीं उपलब्ध होगी। तनाव को देखते हुए प्रशासन की ओर से सोमवार रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवा ठप करने का आदेश दिया गया है। डीएम संजय कुमार खत्री ने बताया कि अफवाहों की वजह से माहौल न बिगड़े इसलिए यह कदम उठाया गया है। स्थिति सामान्य होते ही सेवा बहाल कर दी जाएगी। बीएसएनएल के महाप्रबंधक का कहना है कि डीएम के निर्देश पर कौशाम्बी में भी इंटरनेट सेवा बाधित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed