फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq Ashraf Murder Case Disclosure in case of Human blood stains found in Atiq s office

चाकू का क्या है राज?: नशेड़ी युवक का था अतीक के कार्यालय में मिला ब्लड, खून से सने हथियार का भी हुआ खुलासा

Fri, 28 Apr 2023 09:48 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 28 Apr 2023 09:48 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि घटना 23 अप्रैल की शाम की है। आरोपी ने बताया है कि वह नशे का लती है। घटना वाले दिन वह चोरी की नीयत से अतीक के कार्यालय में पहुंचा था।

विज्ञापन
Atiq Ashraf Murder Case Disclosure in case of Human blood stains found in Atiq s office
अतीक अहमद का चकिया स्थित कार्यालय - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अतीक अहमद के चकिया स्थित कार्यालय में मिना खून नशे के लती युवक का ही था। चकनिरातुल, खुल्दाबाद के रहने वाले इस शख्स ने पुलिस को बताया है कि वह चोरी करने गया था और इसी दौरान कांच लगने से जख्मी हो गया था। इसके बाद उसने दूसरे कमरे में पड़े कपड़े से खून पोंछा था और वहां से भाग निकला था।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि घटना 23 अप्रैल की शाम की है। आरोपी ने बताया है कि वह नशे का लती है। घटना वाले दिन वह चोरी की नीयत से अतीक के कार्यालय में पहुंचा था। इस दौरान उसका एक दोस्त भी था जो बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहा था। इसके बाद वह उस कमरे की ओर गया जिसमेें 21 मार्च को पुलिस ने असलहे व 73 लाख रुपये बरामद किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसे वहां रुपये मिलने की उम्मीद थी। लेकिन भीतर दाखिल होने के चक्कर में कांच लगने से उसके कलाई की नस कट गई जिससे वह लहुलुहान हो गया। इसके बाद वह भागते हुए खून पोंछने के लिए कपड़ा ढूंढ़ने लगा। इसी दौरान किचन के पास एक कपड़ा मिलने पर उसने उससे हाथ पोंछा लेकिन खून बंद न होने पर भाग निकला। इंस्पेक्टर खुल्दाबाद अनुराग शर्मा ने बताया कि आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया है।

विज्ञापन

...तो ये है खून से सने चाकू का राज
मौके से बरामद खून सने चाकू के बाबत पुलिस का कहना है कि चाकू वहां पहले से पड़ा था। भागते वक्त शाहरुख का ही खून चाकू पर गिर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed