अतीक-अशरफ हत्याकांड : तीनों आरोपियों लवलेश, अरुण और सनी की कस्टडी रिमांड खत्म, आज होगी कोर्ट में पेशी
तीनों आरोपी फिलहाल प्रतापगढ़ जिला जेल में बंद हैं। इन तीनों के खिलाफ बृहस्पतिवार को चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई। दो हजार पन्नों के केस डायरी और 56 पन्नों की चार्जशीट में सनी सिंह को मुख्य अभियुक्त और मास्टर माइंड बताया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के आरोपियों शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य की कस्टडी रिमांड 14 जुलाई को खत्म हो रही है। इसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। सुरक्षा कारणों को देखते हुए इन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी करने की तैयारी है। इसके पहले भी कई बार इनकी पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हो चुकी है।
तीनों आरोपी फिलहाल प्रतापगढ़ जिला जेल में बंद हैं। इन तीनों के खिलाफ बृहस्पतिवार को चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई। दो हजार पन्नों के केस डायरी और 56 पन्नों की चार्जशीट में सनी सिंह को मुख्य अभियुक्त और मास्टर माइंड बताया गया है। बताया गया है कि पहली गोली बांदा के लवलेश तिवारी ने चलाई थी।
एसआईटी ने डेढ़ सौ गवाहों की सूची, 70 सीसीटीवी फुटेज की सीडी भी अदालत में सौंपी
अतीक-अशरफ हत्याकांड की जांच में जुटी एसआईटी ने जांच के दौरान डेढ़ सौ से अधिक गवाहों से पूछताछ की थी। इसके अलावा अस्पताल से लेकर आरोपियों के ठहरने वाले होटल की करीब 70 सीसीटीवी फुटेज की सीडी भी अदालत को सौंपी है। एसआईटी ने प्रमुख चश्मदीद गवाहों में 21 पुलिस वाले शामिल थे, जो घटनास्थल पर ही मौजूद थे। इसके अलावा मीडियाकर्मियों, अस्पताल कर्मियों समेत जन सामान्य के तमाम लोगों से भी पूछताछ की गई थी।
सभी गवाहों के बयान और उनकी सूची चार्जशीट के साथ अदालत को सौंपी गई है। तीनों आरोपियों जिस होटल में ठहरे थे, वहां की कई रिकार्डिंग भी पुलिस के पास है। जब तीनों हत्या के लिए निकले, उस समय की फुटेज भी सौंपी गई है। अस्पताल के आस पास की दुकानों की सारी फुटेज एक सीडी में डाउनलोड कर अदालत को दी गई है।