फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq-Ashraf murder case: Custody remand of all three accused extended again for 14 days, will be produced on J

अतीक-अशरफ हत्याकांड : तीनों आरोपियों की कस्टडी रिमांड 14 दिन के लिए फिर बढ़ी, तीन जुलाई को होगी पेशी

Tue, 20 Jun 2023 06:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 20 Jun 2023 06:19 PM IST
सार

न्यायालय ने तीनों आरोपियों लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह की न्यायिक अभिरक्षा की अवधि 14 दिन बढ़ाने का आदेश जारी किया। तीनों आरोपी इस समय प्रतापगढ़ की जेल में बंद हैं। सुरक्षा कारणों के चलते उन्हें भौतिक रूप से न्यायालय में न पेश करके वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। 

विज्ञापन
Atiq-Ashraf murder case: Custody remand of all three accused extended again for 14 days, will be produced on J
Prayagraj News : अतीक-अशरफ हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक और अशरफ हत्याकांड के आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ गई है। मंगलवार को तीनों आरोपियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीजेएम कोर्ट में पेशी की गई थी। न्यायालय ने तीनों आरोपियों लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह की न्यायिक अभिरक्षा की अवधि 14 दिन बढ़ाने का आदेश जारी किया। तीनों आरोपी इस समय प्रतापगढ़ की जेल में बंद हैं। सुरक्षा कारणों के चलते उन्हें भौतिक रूप से न्यायालय में न पेश करके वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। मामले की अगली सुनवाई के लिए तीन जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन

 


कई बार से बढ़ाई जा रही है न्यायिक अभिरक्षा

माफिया बंधुओं की हत्या के आरोपी तीनों शूटरों की न्यायिक अभिरक्षा पिछले कई बार से बढ़ाई जा रही है। 15 अप्रैल को माफिया बंधुओं की हत्या के बाद इन्हें नैनी जेल में रखा गया था, लेकिन बाद सुरक्षा कारणों से तीनों को प्रतापगढ़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। आरोपियों ने मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय के गेट पर माफिया बंधुओं की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सूत्रों के अनुसार इस माह के अंत तक तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा सकती है। हत्या की जांय के लिए न्यायिक आयोग गठित किया गया है। आयोग के सदस्यों ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही जेल जाकर तीनों से पूछताछ भी कर चुकी है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed