अतीक-अशरफ हत्याकांड : फर्जी आधार कार्ड पर होटल स्टे-इन में ठहरे थे माफिया भाइयों के तीनों कातिल
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की कैमरे के सामने हत्या करने वाले तीनों शूटरों की होटल स्टे-इन से बरामद की गई आईडी फर्जी पाई गई है। तीनों शूटरों ने होटल में कमरा बुक कराने के लिए जाली आधार कार्ड लगाए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की कैमरे के सामने हत्या करने वाले तीनों शूटरों की होटल स्टे-इन से बरामद की गई आईडी फर्जी पाई गई है। तीनों शूटरों ने होटल में कमरा बुक कराने के लिए जाली आधार कार्ड लगाए थे। इस आधार पर अब पुलिस उन पर फर्जीवाड़े का भी केस दर्ज करने की तैयारी में जुट गई है।
तीनों शूटरों ने चित्रकूट के पते का आधार कार्ड इस्तेमाल किया था। हत्या के बाद जब उन्हें पुलिस के सामने समर्पण करना था, तब चित्रकूट के पते से उनका फर्जी आधार कार्ड क्यों बनवाया गया? इसे लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। चित्रकूट से तीनों शूटरों का इस घटना को लेकर वास्ता भी खंगाला जाने लगा है। शूटर जब होटल पहुंचे थे, तब प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह की ड्यूटी थी। अखिलेश का कहना है कि तीनों युवकों से उनकी आईडी ली गई थी।
सामान्य तौर पर किसी तरह का संदेह न होने की वजह से उनको कमरे दिए गए थे। उस वक्त वह किसी गाड़ी से भी नहीं आए थे। तीन दिन के भीतर उनसे मिलने के लिए होटल में कोई विजिटर भी नहीं आया। होटल प्रबंधक के मुताबिक वहां किसी से विजिटर की मुलाकात की भी इजाजत नहीं है। ऐसे में किसी बाहरी मुलाकाती के किसी कमरे में आने का सवाल ही नहीं उठता।
कहा जा रहा है शूटरों ने कत्ल की इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने से पहले फर्जी आधार कार्ड बनवाए थे। होटल से मिले आधार कार्ड के पते की शिनाख्त कराई जा रही है। इस मामले में एसआईटी की एक टीम चित्रकूट भी पहुंची है। अब एसआईटी पता लगा रही है कि उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी पते पर आधार कार्ड बनवाए थे या फिर इस हत्याकांड में चित्रकूट का कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है। हालांकि होटल में तलाशी के दौरान कमरा नंबर 203 के साथ 204 की भी पुलिस ने तलाशी ली थी। इस आधार पर माना जा रहा है कि तीनों के अलावा और भी किरदार इस हत्याकांड में शामिल थे, जिन तक पहुंचना अभी बाकी है।