फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq Ahmed used to buy weapons from Pakistan dropped on Punjab border with the help of drones

Atiq Ahmad: पाकिस्तान से हथियार खरीदता था अतीक अहमद, बताया कैसे होती थी बॉर्डर पर सप्लाई; चार्जशीट आई सामने

Thu, 13 Apr 2023 06:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 13 Apr 2023 06:44 PM IST
सार

आज कोर्ट में रिमांड कॉपी पेश की गई जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। कॉपी के मुताबिक अतीक अहमद ने माना है कि उसके संबंध आईएसआई और आतंकी संगठन लश्कर से हैं।

विज्ञापन
Atiq Ahmed used to buy weapons from Pakistan dropped on Punjab border with the help of drones
अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड मामले में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान पूरी कचहर परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रही। वकीलों की काफी भीड़ रही। कोर्ट में सरकारी वकील ने 14 दिन की रिमांड मांगी। इस पर अतीक के वकील ने कहा कि अतीक की तबीयत सही नहीं चल रही है, इसलिए रिमांड मंजूर न की जाए। कोर्ट ने दोनों की चार-चार दिन की रिमांड मंजूर की है।

विज्ञापन

मेरे संबंध ISI और लश्कर से हैंः अतीक
आज कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। कॉपी के मुताबिक अतीक अहमद ने माना है कि उसके संबंध आईएसआई और आतंकी संगठन लश्कर से हैं। वह पाकिस्तान से हथियार मंगवाता था। पंजाब में ड्रोन के जरिए जो हथियार गिराए जाते हैं, मैं उनको खरीदता था। अतीक ने भी माना था कि उसके पास हथियारों की कोई कमी नहीं। उसने यह भी बताया कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को भी हथियार ऐसे ही मिलते हैं। चार्जशीट में के मुताबिक अतीक ने यह भी माना कि अगर उसे उन ठिकानों पर ले जाया जाए तो वह पैसा, हथियार और कारतूसों को बरामद करा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल से जगह बताना संभव नहींः अशरफ
चार्टशीट के मुताबिक अशरफ अहमद ने कहा है कि हथियार और कारतूस जिस जगह पर रखे हैं, इस पता वह जेल में बैठकर नहीं बता पाएगा। कुछ ठिकानों के बारे में मुझे पता है और कुछ के बारे में भाई अतीक को जानकारी है। ये ठिकाने खेतों में बने फार्म हाउस के तरह हैं। वहां जाकर ही बताया जा सकता है कि हथियार कहां है। 

विज्ञापन

बेटे की मौत की खबर सुन फूट-फूटकर रोया माफिया
जिस वक्त असद अहमद का एनकाउंटर हुआ उस समय माफिया अतीक अहमद इलाहाबाद की कोर्ट में मौजूद था। वकीलों ने बताया कि असद के एनकाउंटर का समाचार सुनने पर अतीक फूट-फूटकर रोने लगा। एनकाउंटर का समाचार मिलने पर अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता जाहिर की। एनकाउंटर का समाचार उस समय आया जब अतीक और अशरफ कोर्ट में जज के सामने मौजूद थे और रिमांड की अर्जी पर कुछ देर में फैसला आने वाला था।

16 दिन में दूसरी बार प्रयागराज आया माफिया
2019 से साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक पिछले 16 दिनों में दूसरी बार प्रयागराज लाया गया। इससे पहले 27 मार्च को उसे साबरमती जेल से लाया गया था। 28 मार्च को उसे एमपीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उमेश पाल अपहरण केस में उसे व दो अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। फैसले के बाद उसी रात उसे गुजरात के लिए रवाना कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed