{"_id":"6421b04e6a0933d5570351b8","slug":"atiq-ahmed-the-policemen-did-not-allow-the-closure-of-the-jasra-gate-standing-at-the-outer-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Atiq Ahmed : माफिया के काफिले में रूकावट न हो पुलिसकर्मियों ने नहीं बंद होने दिया जसरा फाटक, आउटर पर खड़ी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atiq Ahmed : माफिया के काफिले में रूकावट न हो पुलिसकर्मियों ने नहीं बंद होने दिया जसरा फाटक, आउटर पर खड़ी रही
Mon, 27 Mar 2023 08:33 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 27 Mar 2023 08:33 PM IST
सार
साबरमती जेल से प्रयागराज लाते समय माफिया अतीक अहमद के काफिले में किसी तरह की रुकावट न हो इसलिए पुलिस कर्मियों ने जसरा रेलवे फाटक को बंद होने से रोक दिया। काफिले को लेकर चौराहे व बाजार में दोपहर से ही पुलिस कर्मी तैनात थे।
विज्ञापन
Prayagraj News : अतीक अहमद का काफिला।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साबरमती जेल से प्रयागराज लाते समय माफिया अतीक अहमद के काफिले में किसी तरह की रुकावट न हो इसलिए पुलिसकर्मियों ने जसरा रेलवे फाटक को बंद होने से रोक दिया। काफिले को लेकर चौराहे व बाजार में दोपहर से ही पुलिसकर्मी तैनात थे। अतीक अहमद को लेकर चल रही पुलिस की गाड़ियां जैसे ही जसरा बाजार में पार कीं वैसे ही जसरा गेट नंबर 24 सायरन की आवाज करते हुए रेलवे फाटक को बंद होने लगा।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने पहुंचकर क्रॉसिंग को बंद होने से रोक दिया, जिसके कुछ देर में ही अतीक अहमद को लेकर चल रही गाड़ी क्रॉसिंग पर पहुंच गईं तथा बिना रुकावट के आगे बढ़ गई। पुलिस वैन के पीछे गाड़ियों का काफिला चल रहा था। काफिले को क्रॉसिंग पार करने में पंद्रह मिनट का समय लग गया। इस दौरान गेट को खुला रखा गया। सैकड़ों गाड़ियों का काफिला गुजरने में लगभग 15 मिनट का समय लगा। तब तक प्रयागराज से मुंबई जाने वाली मालगाड़ी सिग्नल ना हो पाने के कारण आउटर पर ही खड़ी रही।
विज्ञापन
काफिला गुजरने के बाद रेलवे क्रॉसिंग बंद करके गाड़ी को सिग्नल दिया गया, तब जाकर के ट्रेन आगे बढ़ी। अतीक का काफिला देखने के लिए क्रॉसिंग पर पहले से ही काफी लोगों का मजमा लगा हुआ था। लोगों को पूरा अंदेशा था कि जसरा फाटक बंद होने पर जाम लग जाएगा और काफिला को रुकना पड़ेगा। किंतु मुस्तैद पुलिस ने क्रॉसिंग बंद होने से पहले ही फुर्ती दिखाते हुए उसे रोक लिया। इससे काफिला आसानी के साथ गुजर गया।
विज्ञापन