अतीक अहमद : माफिया के गुर्गों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक सप्ताह में 200 बीघे प्लाटिंग पीडीए ने किया ध्वस्त
पीडीए ने माफिया अतीक अहमद के गुर्गों इमरान जी, कामरान, खालिद जफर के द्वारा धड़ल्ले से कराए जा रहे अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया है। यह प्लाटिंग करेली थाना क्षेत्र के बख्शी, दामूपुर, देवघाट इलाके में चल रही थी।
विस्तार
माफिया अतीक अहमद के गुर्गों के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण का ध्वस्तीकरण अभियान जारी है। पीडीए ने एक सप्ताह के भीतर 200 बीघे भूमि पर हुए अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। इससे माफिया के गुर्गों को सौ करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। प्रशासन की इस कार्रवाई से गुर्गों में हड़कंप मचा हुआ है। यह सभी अवैध प्लाटिंग माफिया के करीबी गुर्गे कर रहे थे।
पीडीए ने माफिया अतीक अहमद के गुर्गों इमरान जी, कामरान, खालिद जफर के द्वारा धड़ल्ले से कराए जा रहे अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया है। यह प्लाटिंग करेली थाना क्षेत्र के बख्शी, दामूपुर, देवघाट इलाके में चल रही थी। प्रशासन ने करीब 200 बीघे पर हुई प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। एक सप्ताह के भीतर हुई इस कार्रवाई से माफिया के गुर्गे सकते में हैं। अभी कई और जगह प्लाटिंग शिकायतें अधिकारियों को मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। माफिया अतीक अहमद की हत्या के बाद उसके गुर्गों पर प्रशासन की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। ध्वस्तीकरण का यह अभियान लगातार चल रहा है।