फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq Ahmed said- UP police can kill in fake encounter, pleads in Supreme Court

अतीक अहमद बोला: फर्जी मुठभेड़ में मार सकती है यूपी पुलिस, सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार

Wed, 01 Mar 2023 08:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Mar 2023 08:58 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट में दायर रिट याचिका में अतीक ने तर्क दिया कि वह लगातार पांच बार विधायक और एक बार निर्वाचित सांसद रहा है। उसने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा में दिए गए बयान कि 'माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा' से कुछ पुलिस अधिकारियों की कुटिल योजना को बल मिलता है जो याचिकाकर्ता के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के हाथों में खेल रहे हैं।

विज्ञापन
Atiq Ahmed said- UP police can kill in fake encounter, pleads in Supreme Court
Prayagraj News : अतीक अहमद, पूर्व सांसद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाजवादी पार्टी से सांसद रहे माफिया अतीक अहमद ने उत्तर प्रदेश पुलिस से जान को खतरा बताया है। उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाए गए अतीक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। अतीक ने कहा है कि इस मामले में पूछताछ के लिए उसे प्रयागराज नहीं भेजा जाए, क्योंकि उसे डर है कि रास्ते में फर्जी मुठभेड़ में उसे मारा जा सकता है। अतीक अहमद इस समय गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती जेल में बंद है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में दायर रिट याचिका में अतीक ने तर्क दिया कि वह लगातार पांच बार विधायक और एक बार निर्वाचित सांसद रहा है। उसने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा में दिए गए बयान कि 'माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा' से कुछ पुलिस अधिकारियों की कुटिल योजना को बल मिलता है जो याचिकाकर्ता के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के हाथों में खेल रहे हैं। वे जेल से अदालत के बीच पारगमन में याचिकाकर्ता और उसके भाई को खत्म करने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन

संदेह के आधार पर आरोपी बनाया गया

इलाहाबाद (पश्चिम) निर्वाचन क्षेत्र के तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में अहमद और उसके भाई अशरफ सहित कई अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था। गत 24 फरवरी को एक गवाह उमेश पाल की प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी जिसमें अतीक अहमद की पत्नी, दो बेटों और भाई को 'मात्र संदेह' पर आरोपी बनाया गया है।

जीवन की रक्षा के लिए मांगे दिशा-निर्देश :अतीक ने रिट याचिका में जीवन की रक्षा के लिए दिशा-निर्देश मांगे हैं और यह भी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि पुलिस हिरासत या पूछताछ के दौरान किसी भी तरह से उसे कोई शारीरिक चोट या नुकसान न हो। अतीक अहमद ने कहा है कि उसे यूपी में दर्ज मामले की सुनवाई के लिए गुजरात से बाहर नहीं भेजा जाए क्योंकि उसकी सुरक्षा और जान को खतरा है।

वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेशी की गुहार

याचिका में अहमदाबाद जेल से यूपी की जेल में प्रस्तावित ट्रांसफर का विरोध किया गया है। अतीक ने गुहार लगाई है कि अगर उसे यूपी ले भी जाया जाए तो केंद्रीय सुरक्षा बल की सुरक्षा में अन्यथा उसके मामलों का ट्रायल वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ही हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed