{"_id":"629b89f2cb2197070d15b837","slug":"atiq-ahmed-news-closed-of-mafia-atiq-captured-crores-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"Atiq Ahmed News : माफिया अतीक के गुर्गे ने कब्जाई करोड़ों की जमीन, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atiq Ahmed News : माफिया अतीक के गुर्गे ने कब्जाई करोड़ों की जमीन, मुकदमा दर्ज
Sat, 04 Jun 2022 10:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 04 Jun 2022 10:06 PM IST
सार
महिला के पति की मौत हो चुकी है। तहरीर देकर पुलिस को बताया है कि पीपलगांव में उसकी 2850 वर्ग मीटर पैतृक जमीन है। आरोप है कि एहतेशाम हुसैन निवासी दारागंज फर्जी एग्रीमेंट बनाकर उसकी जमीन को हड़पना चाहता है।
विज्ञापन
Ateeq Ahmed
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धूमनगंज में अतीक अहमद के गुर्गे मो. मुस्लिम पर करोड़ों की जमीन कब्जाने के मामले में एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। उसके साथ ही दो अन्य लोग भी नामजद कराए गए हैं। गयासुद्दीनपुर निवासी सुमन देवी का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन कब्जा ली और उस पर अवैध प्लाटिंंग भी कर दी। यही नहीं, गालीगलौज व जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
महिला के पति की मौत हो चुकी है। तहरीर देकर पुलिस को बताया है कि पीपलगांव में उसकी 2850 वर्ग मीटर पैतृक जमीन है। आरोप है कि एहतेशाम हुसैन निवासी दारागंज फर्जी एग्रीमेंट बनाकर उसकी जमीन को हड़पना चाहता है। वह अपने साथियों मो. मुस्लिम निवासी चकिया व अबूसाद निवासी बम्हरौली के साथ मिलकर आए दिन उसके घर आता है। साथ ही फर्जी इकरारनामा दिखाकर बैनामा करने को धमकाता है। जबकि उसके पति ने अपने जीवनकाल में कोई लिखापढ़ी नहीं की।
विज्ञापन
आरोप यह भी है कि उसकी जमीन पर अवैध प्लाटिंग कर दी गई। इसके एक हिस्से पर 30 अप्रैल को प्रशासन व पीडीए की ओर से ध्वस्तीकरण किया गया। लेकिन दो आराजी पर अब भी अवैध कब्जा है। भुक्तभोगी की ओर से इस मामले की शिकायत एसएसपी से की गई। जिनके आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में एससी एसटी एक्ट के साथ ही धोखाधड़ी, जालसाजी की भी धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
20 लाख रंगदारी मांगने का हुआ था केस
मो. मुस्लिम अतीक का गुर्गा है, जिस पर कुछ दिनों पहले ही धूमनगंज में 20 लाख रंगदारी मांगने का केस दर्ज हुआ था। सूरजपाल ने पुलिस को तहरीर दी थी कि मुस्लिम, खालिद जफर समेत अन्य ने जमीन पर निर्माण करने से रोक दिया। साथ ही 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पुलिस इस मामले की भी जांच में जुटी हुई है।