{"_id":"61df0b997a2b2227b80b785e","slug":"atiq-ahmed-kareli-police-will-report-in-court-on-ali-s-surrender-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक अहमद : अली के समर्पण प्रार्थनापत्र पर कोर्ट में आख्या देगी करेली पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीक अहमद : अली के समर्पण प्रार्थनापत्र पर कोर्ट में आख्या देगी करेली पुलिस
Wed, 12 Jan 2022 10:40 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:40 PM IST
सार
अतीक के साढ़ू इमरान के भाई जीशान ने करेली थाने में अली और उसके डेढ़ दर्जन साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मौके से अली के दो साथियों को गिरफ्तार किया था लेकिन वह नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन
Prayagraj News : अली अतीक अहमद। फाइल फोटो
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
करेली में जीशान उर्फ जानू के साथ मारपीट और घर में जेसीबी से तोड़फोड़ के मामले में अतीक अहमद के पुत्र अली के समर्पण प्रार्थना पत्र पर करेली पुलिस कोर्ट में आख्या देगी। अली के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने करेली पुलिस को तलब कर आख्या मांगी थी।
विज्ञापन
अतीक के साढ़ू इमरान के भाई जीशान ने करेली थाने में अली और उसके डेढ़ दर्जन साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मौके से अली के दो साथियों को गिरफ्तार किया था लेकिन वह नहीं मिल पाया था। उसकी तलाश में क्राइम ब्रांच और करेली पुलिस ने कई जगह दबिश भी दी थी। इसी बीच दो दिन पहले पता चला कि अली ने कोर्ट में सरेंडर एप्लीकेशन दी है।
विज्ञापन
इसके बाद से ही पुलिस ने कचहरी के आस पास निगरानी तेज कर दी थी। एसओ करेली अनुराग शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने अली के प्रार्थना पत्र पर आख्या मांगी है। कोर्ट के आदेश के अनुपालन पर 17 जनवरी को आख्या दी जाएगी। इस बीच पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास भी कर रही है। क्राइम ब्रांच और करेली पुलिस की टीम उसे पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन