{"_id":"5fa305728ebc3e5fa477c516","slug":"atiq-ahmad-produced-by-video-conferencing-from-ahmedabad-jail-allahabad-news-ald29076774","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग से अतीक अहमद की हुई पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहमदाबाद जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग से अतीक अहमद की हुई पेशी
Thu, 05 Nov 2020 04:06 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
अतीक अहमद (फाइल फोटो)
स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में बुधवार को जानलेवा हमले के एक मामले में पूर्व सांसद अतीक अहमद की अहमदाबाद जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। अतीक की गत दिनों चार पुराने मुकदमों में स्पेशल कोर्ट ने जमानतें निरस्त कर दी थी। इन सभी मामलों में उसका अभिरक्षा वारंट बनाया गया। इसके अलावा एक अन्य मुकदमे में गवाह हेड कांस्टेबल महेश प्रसाद दीक्षित की गवाही अंकित की गई। इस प्रकरण में माफिया अतीक अहमद अभियुक्त है।
विज्ञापन
अतीक की पेशी स्पेशल कोर्ट के जज डॉ. बालमुकुंद के समक्ष हुई, जिसमें अभियोजन की ओर से वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी संजय कुमार सिंह, एडीजीसी राजेश गुप्ता और लोक अभियोजक वीरेंद्र सिंह और डीजीसी गुलाब चंद्र अग्रहरि उपस्थित हुए तथा बचाव पक्ष की ओर से गवाह से जिरह की गई। न्यायालय में विचाराधीन मुकदमा सरकार बनाम पुत्तन बाबा आदि में अतीक अहमद अभियुक्त है। वादी ने अतीक सहित अन्य पर 2001 में जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
प्रकरण गवाही में चल रहा है। अभियोजन की अर्जी पर गवाह हेड कांस्टेबल महेश प्रसाद दीक्षित कोर्ट में उपस्थित हुए जिन का बयान दर्ज किया गया और बचाव पक्ष ने जिरह की शेष साक्ष्य के लिए 20 नवंबर 2020 की तारीख कोर्ट ने नियत की है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सुनवाई के दौरान अतीक अहमद ने अदालत से कहा कि उनके सभी मुकदमों की सुनवाई एक साथ हो हम सहयोग करना चाहते हैं।
विज्ञापन