फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   atiks special hncheman in costody demanding extortion

रंगदारी मांगने पर अतीक का खास गुर्गा हिरासत में

Sun, 31 May 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
atiks special hncheman in costody demanding extortion
अतीक अहमद का खास गुर्गा असद शनिवार को कसारी मसारी से हिरासत में ले लिया गया। आरोप है कि उसने खुल्दाबाद निवासी प्रॉपर्टी डीलर से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके घर से ही पुलिस ने एक और व्यक्ति को पकड़ा है। देर रात तक दोनों से पूछताछ जारी थी।
विज्ञापन

नई चकिया निवासी मकसूद अहमद प्रॉपर्टी डीलर हैं। उनका आरोप है कि करीब दो महीने पहले कसारी मसारी निवासी असद ने उनसे पांच लाख रुपये गुंडा टैक्स मांगे। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह लगातार उनके पास धमकी भरे कॉल भी करता रहा। शनिवार को प्रॉपर्टी डीलर ने धूमनगंज थाने में शिकायत की जिसके बाद नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस असद की तलाश में जुटी थी और सटीक मुखबिरी पर शाम को उसे कसारी मसारी स्थित उसके घर से हिरासत में ले लिया गया। उसे पकड़ने के लिए खुल्दाबाद के साथ ही करेली व धूमनगंज थाने की फोर्स भी मौके पर पहुंची थी। सूत्रों के मुताबिक, मौके से एक अन्य व्यक्ति को पकड़ा गया है। हिरासत में लेकर दोनों को कैंट थाने ले जाया गया जहां उनसे देर रात तक पूछताछ चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिया गया असद पूर्व सांसद अतीक अहमद का राइट हैंड है। अतीक के जेल जाने के बाद उसके जमीन से जुड़े मामलों को वह ही देख रहा था। इसी वजह से अतीक के बेहद करीबी माने जाने वाले कुछ लोगों से उसकी अदावत भी चल रही थी। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर मुकदमा भी लिखाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed