{"_id":"5e4ae0b18ebc3ef2a26dbc1c","slug":"atik-s-henchman-is-making-illegal-mining-complaint-to-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक का गुर्गा करा रहा अवैध खनन, सीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीक का गुर्गा करा रहा अवैध खनन, सीएम से शिकायत
Tue, 18 Feb 2020 12:21 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ateeq Ahmed
अतीक अहमद भले ही जेल में हों, लेकिन उनके गुर्गे अब भी बेखौफ होकर अवैध गतिविधियों को अंजाम देने में लगे हैं। सोमवार को एक ऐसे ही मामले की शिकायत सीएम-डीजीपी से की गई। जिसमें मो. सैफ नाम के व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि अतीक का एक गुर्गा पुलिस की मिलीभगत से सरकारी जमीनों पर मिट्टी का अवैध खनन करा रहा है।
करेली निवासी सैफ ने आरोप लगाया है कि अतीक का कसारी-मसारी निवासी गुर्गा लखनपुर भीटी, सिलना, दामूपुर व कसारी-मसारी में मिट्टी का अवैध खनन करवा रहा है।
चकिया के पास कार्यालय बना रखे इस गुर्गे के पास पांच जेसीबी मशीनें हैं। आरोप यह भी है कि कारोबारी मोहित जायसवाल के देवरिया जेल में पीटने के मामले में सीबीआई भी इससे पूछताछ कर चुकी है। सीएम-डीजीपी समेत तमाम अधिकारियों को पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजे पत्र में यह भी आरोप है कि धूमनगंज पुलिस की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है। जिसके एवज में उसे हर महीने चढ़ावा चढ़ता है। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मंाग की है।