{"_id":"64e6fa69ea08bbb2240d3915","slug":"ateeq-murder-case-hearing-of-ateeq-ashraf-murder-case-today-decision-may-come-in-some-time-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक-अशरफ हत्याकांड : हत्यारोपित शनि ने अपना अधिवक्ता नियुक्त करने के लिए कोर्ट से मांगा फिर समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीक-अशरफ हत्याकांड : हत्यारोपित शनि ने अपना अधिवक्ता नियुक्त करने के लिए कोर्ट से मांगा फिर समय
Thu, 24 Aug 2023 06:20 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 24 Aug 2023 06:20 PM IST
सार
तीनों आरोपी प्रतापगढ़ जेल में बंद हैं। बृहस्पतिवार को जिला जज संतोष राय के समक्ष दोपहर दो बजे आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया। आरोप तय करने के लिए एक सितंबर की तिथि मुकर्रर की गई है।
विज्ञापन
Atiq Arshad Murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माफिया अतीक अहमद और अशरफ के हत्यारोपित शनि ने बृहस्पतिवार को मुकदमे की सुनवाई के दौरान कोर्ट से अपना अधिवक्ता नियुक्त करने के लिए समय मांगा। पिछली नियति तिथि पर हत्यारोपित लवलेश तिवारी और अरुण मौर्य की ओर से अधिवक्ता गौरव सिंह नियुक्त किए गए थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे जिला जज संतोष राय की कोर्ट में प्रतापगढ़ की जेल में बंद तीनों आरोपित जरिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पेश किए गए। लवलेश और अरुण मौर्य की ओर से नियुक्त अधिवक्ता गौरव सिंह ने अदालत को बताया कि अभी तक शनि के परिजनों ने उनसे संपर्क नही किया है, यदि करते हैं तो वह शनि का भी मुकदमा लड़ने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन