फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ateeq minor sons spent the night awake in the juvenile home

Prayagraj : बाल सुधार गृह में अतीक के नाबालिग बेटों ने जागकर बिताई रात, खाने के लिए मांगी बिरयानी

Mon, 06 Mar 2023 01:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Mar 2023 01:26 AM IST
सार

लावारिस हाल में मिलने के बाद बाल सुधार गृह भेजे गए अतीक के बेटों की पहली रात करवटें बदलते बीती। दोनों ने रात जागकर बिताई। सुधार गृह में मिलने वाला सामान्य भोजन भी उन्हें रास नहीं आया।

विज्ञापन
Ateeq minor sons spent the night awake in the juvenile home
कैदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लावारिस हाल में मिलने के बाद बाल सुधार गृह भेजे गए अतीक के बेटों की पहली रात करवटें बदलते बीती। दोनों ने रात जागकर बिताई। सुधार गृह में मिलने वाला सामान्य भोजन भी उन्हें रास नहीं आया। दोनों दबी जुबान से मनपसंद खाने और सोने के लिए नर्म बिस्तर की वह मांग करते रहे।

विज्ञापन

 

माफिया अतीक अहमद के दो बेटे प्रथम लावारिस हाल में मिलने की वजह से शनिवार को बाल सुधार गृह भेजे गए थे। वहां उनके साथ वही सलूक हो रहा है, जो सामान्य तौर पर अन्य बाल अपराधियों के साथ होता है। मगर वैभव, विलसिता और रुतबे के बीच पले बढ़े रईसजादों को सरकारी छत के नीचे नींद नहीं आ रही है।

विज्ञापन


नर्म मखमली बिस्तर पर सोने के आदी दोनों लडक़े रातभर करवट बदलते रहे। कभी उन्हें मच्छरों की आवाज परेशान कर रही थी तो कभी साधारण चादर से उन्हें बदबू आ रही थी। वहीं लजीज भोजन के आदी दोनो साहबजादों को सुधार गृह का साधारण भोजन भी नहीं पसंद आया। जानकारी के अनुसार लडक़ों ने जैसे ही पहला निवाला खाया तो वह उनके हलक से नीचे नहीं उतरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई दुनिया के फीके रंग रास न आने पर उन्होंने अपने रुतबे का हवाला देते हुए मनपसंद चाइनीज व्यंजन या बिरयानी मंगवाने की बात कही। साथ ही चादर बदलने और मच्छर भगाने के लिए अगरबत्ती की मांग की। मगर मांग पूरी न होने से दोनों रातभर कसमसाते रहे। दिन में भी दोनों से मिलने वाला कोई नहीं पहुंचा। जिससे दिन भी दीवारें ताकते हुए ही बीता।

खाना न खाने पर दोनों को फटकार भी लगाई गई और साथ ही दोनों के स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जा रही है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग और लावारिस होने का आधार बनाते हुए दोनों को कुछ सहूलियत दिलाने के लिए न्यायालय में गुहार लगाए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed