फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ateeq-Ashraf murder case: The murderers shot eight bullets at Mafia Ateeq, Ashraf was hit by six bullets

अतीक-अशरफ हत्याकांड : कातिलों ने माफिया अतीक को मारी थी आठ गोलियां, अशरफ को लगीं छह गोलियां

Sun, 16 Apr 2023 08:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 08:44 PM IST
सार

कॉल्विन अस्पताल परिसर में शनिवार की रात अतीक और अशरफ पर 14 राउंड गोलियां चलाई गई थीं। अतीक को आठ गोलियां और अशरफ को छह गोलियां मारी गई थीं। तीन गोलियां अशरफ के शरीर में फंसी रह गईं।

विज्ञापन
Ateeq-Ashraf murder case: The murderers shot eight bullets at Mafia Ateeq, Ashraf was hit by six bullets
Prayagraj News : अतीक और अशरफ को गोली मारता युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

कॉल्विन अस्पताल परिसर में शनिवार की रात अतीक और अशरफ पर 14 राउंड गोलियां चलाई गई थीं। अतीक को आठ गोलियां और अशरफ को छह गोलियां मारी गई थीं। तीन गोलियां अशरफ के शरीर में फंसी रह गईं। पोस्टमार्टम में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि दोनों के शरीर पर गिरने के कारण भी चोट लगी थी। पांच डाक्टरों के पैनल ने देर शाम दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया। ससुर और बहनोई को अतीक का शव और भांजे को अशरफ का शव सौंपा गया।

कॉल्विन अस्पताल में शनिवार रात अतीक व अशरफ पर हमलावरों ने 20 गोलियां चलाई थीं, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम हाउस में रविवार सुबह से ही मीडियाकर्मियों और पुलिस वालों का भारी जमावड़ा लग गया। लोग खोज रहे थे कि अतीक के परिवार का कोई मिल जाए लेकिन न तो कोई रिश्तेदार दिखा न ही कोई अन्य करीबी।

विज्ञापन

हालांकि शाम को पोस्टमार्टम से पहले अतीक के नजदीकी रिश्तेदारों को बुलवा लिया गया था। पुलिस ने कागजी कार्यवाही में दिन भर लगा दिया था। उसका प्रयास था कि पोस्टमार्टम होते-होते शाम हो जाए, ताकि रात में अंत्येष्टि के दौरान कब्रिस्तान में ज्यादा लोग न जुटें। दोपहर बाद दोनों के शवों को एक्सरे के लिए कॉल्विन अस्पताल भेजा गया। एक्सरे के बाद उनके शवों को दोबारा पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। यहां पांच डॉक्टरों के पैनल ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया।

पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की गई। डॉ. दीपक तिवारी की अगुवाई में डॉ. बद्री विशाल, डॉ. सोनू समेत पांच डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। अतीक को आठ गोलियां मारी गईं थीं। अशरफ को छह गोलियां लगीं थीं। तीन गोलियां शरीर में ही दो टुकड़ों में मिली थीं। पोस्टमार्टम के बाद अतीक के शव को उसके ससुर और बहनोई को सौंप दिया गया था। अशरफ का शव करीब आधा घंटे बाद भेजा गया। उसका शव भांजे को सौंपा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed