प्रयागराज : अतीक-अशरफ को 13 गोली लगी, लेकिन पहली ही साबित हुई जानलेवा
अतीक अहमद व अशरफ को कुल 13 गोलियां लगी थीं। लेकिन दोनों के लिए सिर व माथे पर लगी पहली गोली ही घातक साबित हुई। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के बयान से यह बात सामने आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतीक अहमद व अशरफ को कुल 13 गोलियां लगी थीं, लेकिन दोनों के लिए सिर व माथे पर लगी पहली गोली ही घातक साबित हुई। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के बयान से यह बात सामने आई है। उधर एसआईटी ने इस प्रकरण से संबंधित दो अन्य पुलिसकर्मियों को भी नोटिस जारी कर बयान के लिए बुलाया है।
हत्याकांड की विवेचना कर रही एसआईटी शूटरों का बयान दर्ज कर चुकी है। अब घटना से संबंधित अन्य लोगों का बयान दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में पोस्टमार्टम करने वाले चार डॉक्टरों का भी बयान दर्ज किया गया। सूत्रों का कहना है कि डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के संबंध में जानकारी दी। यह भी बताया कि दोनों को कुल 13 गोलियां लगी थीं। इनमें से अतीक को आठ जबकि अशरफ को पांच गोलियां लगीं।
हालांकि पहली गोली ही उनके लिए घातक साबित हुई। अतीक काे सिर के बीचोबीच जबकि अशरफ को माथे के पास गोली लगी थी। इसके बाद भी गोलियां मारी गईं, लेकिन पहली ही गोली दोनों के लिए जानलेवा साबित हुई। उधर एसआईटी ने घटना के दौरान मौके पर मौजूद रहे दो अन्य पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी कर बयान के लिए बुलाया है।
बैलिस्टिक रिपोर्ट का भी इंतजार
एसआईटी बयान दर्ज करने के साथ-साथ वैज्ञानिक साक्ष्यों के सहारे जांच को आगे बढ़ा रही है। सूत्रों का कहना है कि सीन रीक्रिएशन की फोरेंसिक रिपोर्ट मिल गई है। अब बैलिस्टिक व अन्य जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।