{"_id":"5f5df4da8ebc3e1c1b4f11bf","slug":"ateeq-ahmed-news-in-prayagraj-police-administration-run-bulldozers-in-mafia-property","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ateeq Ahmed News: अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गईं दो बेशकीमती जमीनें, बुलडोजर से ढहाए गए अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ateeq Ahmed News: अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गईं दो बेशकीमती जमीनें, बुलडोजर से ढहाए गए अवैध निर्माण
Sun, 13 Sep 2020 04:00 PM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 13 Sep 2020 04:00 PM IST
सार
आंकड़े एक नजर में
2- नजूल की जमीनों को अतीक के कब्जे से कराया गया मुक्त
19, 65- दो भूखंड संख्या सम्मिलित हैं मदनानी अस्पताल के पास स्थित जमीन में
3, 3ए- दो भूखंड संख्या सम्मिलित रहे मछली मंडी के पास स्थित जमीन में
10178- वर्ग मीटर कुल क्षेत्रफल की भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त
63 , 29- करोड़ रुपये है कब्जा मुक्त कराई गई दोनों जमीनों का अनुमानित मूल्य
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
जोनल अफसर सत शुक्ला के नेतृत्व में प्रयागराज विकास प्राधिकरण की एक टीम रविवार सुबह 11:00 बजे के करीब खुल्दाबाद के लूकरगंज में पहुंची। इस दौरान जिला प्रशासन के अफसरों संग भारी पुलिस फोर्स भी साथ थी। टीम पहले मदनानी अस्पताल के पास स्थित नजूल की भूमि पर पहुंची। पीडीए अफसरों ने बताया कि इस जमीन पर अतीक अहमद का अवैध रूप से कब्जा था।
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग।
- फोटो : prayagraj
जमीन पर छोटी-छोटी चहारदीवारी बनाकर प्लॉट बनाए गए थे। जीसीडी अफसरों ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया। प्लाटिंग ध्वस्त कराने के बाद पीडीए की टीम ने इस जमीन पर दोबारा कब्जा प्राप्त कर लिया। यहां कार्रवाई करने के बाद दोपहर में पीडीए, प्रशासन व पुलिस संयुक्त टीम लूकरगंज में ही मछली मंडी के पास स्थित भूखंड पर पहुंची। जिस पर अवैध रूप से मकान बनवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग।
- फोटो : prayagraj
अफसरों ने बताया कि यह नजूल की भूमि है, जिसकी लीज की अवधि तीन दशक पहले ही समाप्त हो चुकी है। कार्यवाही करने पहुंचे दस्ते में शामिल दो बुलडोजरों ने इस जमीन पर बनाया गया मकान ध्वस्त कर दिया। साथ ही इस सूचना का एक बोर्ड भी लगा दिया गया कि कार्रवाई के बाद इस संपत्ति पर जिला प्रशासन का कब्जा हो गया है। किसी ने इस पर अवैध रूप से काबिज होने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।