फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ateeq Ahmed News: Bulldozer on Atik's cold storage went on the second day as well

Ateeq Ahmed News: दूसरे दिन भी चला अतीक के कोल्ड स्टोरेज पर बुलडोजर, देखते ही देखते मिट गया नामोनिशां

Sat, 19 Sep 2020 02:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Sep 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
Ateeq Ahmed News: Bulldozer on Atik's cold storage went on the second day as well
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj

माफिया अतीक अहमद की संपत्ति पर खड़े कोल्ड स्टोरेज के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। थाना क्षेत्र के झूंसी-सहसों मार्ग पर कटका गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज की विशालकाय बिल्डिंग को ढहाने में दूसरे दिन शुक्रवार को तीन बुलडोजर लगाए गए। बृहस्पतिवार को पीडीए और फूलपुर प्रशासन की ओर से चलाई गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई देर रात तक चलती रही।

विज्ञापन

Ateeq Ahmed News: Bulldozer on Atik's cold storage went on the second day as well
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj

पूर्व सांसद अतीक अहमद की कोल्ड स्टोरेज को खाली कराने के बाद उसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बृहस्पतिवार से शुरू की गई। पहले दिन दोपहर एक बजे से शुरू हुई कार्रवाई रात ग्यारह बजे तक चली। इस दौरान कोल्ड स्टोरेज की एक बिल्डिंग का अगला हिस्सा ढहाया गया। साथ ही कोल्ड स्टोरेज के कार्यालय और रेस्ट रूम को भी देर रात को ढहा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ateeq Ahmed News: Bulldozer on Atik's cold storage went on the second day as well
prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj
इसके पहले कार्यालय में रखे सामानों को बाहर निकालकर जब्त कर लिया गया था। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई दूसरे दिन एसडीएम फूलपुर विवेक चतुर्वेदी, पीडीए की जोनल अधिकारी शिवानी सिंह तथा आलोक पांडेय की अगुवाई में सुबह बारह बजे से शुरू हुई। शुरुआत में दो जेसीबी लगाई गई थी, लेकिन कुछ देर बाद एक जेसीबी खराब पड़ गई। फिर एक और जेसीबी लगाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई दिनभर की गई। इसके बावजूद ध्वस्तीकरण के लिए कोल्ड स्टोरेज का कुछ हिस्सा बचा रह गया था। इस दौरान कोल्ड स्टोरेज परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed