फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ateeq Ahmad

अतीक को देवरिया कांड समेत सात मामलों में तलब कराने की तैयारी

Tue, 10 Sep 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Ateeq Ahmad
Atiq Ahmad Byte On FIR Against Him, Allahabad - 04 004
अहमदाबाद जेल से लाकर दर्ज किया जाएगा बयान
विज्ञापन

शासन की गाइडलाइन के बाद अफसरों ने शुरू की तैयारी
लंबित मामलों की विवेचना में तेजी लाने के निर्देश
प्रयागराज। धूमनगंज से अगवा कर प्रॉपर्टी डीलर को देवरिया जेल ले जाकर पीटने समेत कुल सात मामलों में पुलिस पूर्व सांसद अतीक अहमद को तलब कराने की तैयारी में है। अहमदाबाद जेल से उसे यहां लाकर इन सभी मामलोें में रिमांड बनवाने के बाद पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी। कोर्ट के आदेश के आधार पर शासन की ओर से गाइडलाइन मिलने के बाद सक्रिय हुए पुलिस अफसरों ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।
बाहुबली अतीक अहमद पर आपराधिक मुकदमों की लंबी फेहरिस्त है। राज्य सरकार की ओर से कोर्ट में दिए गए हलफनामे के अनुसार उस पर कुल 106 मुकदमे पंजीकृत हैं। जिनमें से 26 मामलों में ही पुलिस चार्जशीट दाखिल कर पाई है, जिनका ट्रायल कोर्ट में चल रहा है। शेष 80 मामलों में विवेचना जारी है। इनमें से शहर में दर्ज सात मामले ऐसे हैं, जिनमें अभी अतीक का बयान नहीं दर्ज हो सका है। सूत्रों के मुताबिक, कोर्ट के आदेश के आधार पर पिछले दिनों शासन की ओर से गाइडलाइन जारी की गई। कहा गया कि अतीक के खिलाफ दर्ज लंबित मामलों की विवेचना जल्द से जल्द पूरी की जाए। जिसके बाद पुलिस ने अतीक को इन मामलों में गुजरात जेल से तलब कराकर रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि इसके लिए संबंधित कोर्ट से उसका तलबी वारंट जारी कराया जाएगा। जिसके बाद उसे अहमदाबाद जेल से लाकर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। साथ ही उसका बयान भी दर्ज कराया जाएगा। इस अवधि में बयान दर्ज नहीं होने की दशा में कोर्ट से अनुमति लेकर पुलिस अहमदाबाद जेल जाकर भी उसका बयान दर्ज कर सकती है। बता दें कि सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर वर्तमान में अतीक को गुजरात के अहमदाबाद जेल में निरुद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मामलों में नहीं हो सका है बयान
1- अल्कमा-सुरजीत दोहरा हत्याकांड
2- ठेकेदार जितेंद्र पटेल हत्याकांड
3- सूरजकली व उसके बेटे नरेंद्र पर फायरिंग
4- राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल को धमकी
5- प्रॉपर्टी डीलर अशरफ को धमकी
6- सूरजकली पर फायरिंग व धमकी
7- प्रॉपर्टी डीलर जैद खालिद को अगवा कर देवरिया जेेल में मारपीट, लूट
एडीजी ने जानी मुकदमों की प्रगति
उधर दो दिन पहले विवेचकों संग बैठक कर एडीजी ने अतीक के खिलाफ लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान संबंधित सीओ व एसपी सिटी भी मौजूद रहे। एडीजी ने विवेचकों से मुकदमे की प्रगति के बारे में पूछा। साथ ही कहा कि विवेचना पूरी करने के क्रम में भी जो भी प्रक्रियाएं हों, उन्हें जल्द पूरा कर लिया जाए। एडीजी सुजीत पांडेय ने बताया कि अतीक के खिलाफ जितने भी मामलों की विवेचना लंबित है, उसमें आगे की कार्रवाई मेें तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed