फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atal wished to salute the longevity of high-minded

महामना को नमन कर अटल के दीर्घायु होने की कामना

Mon, 26 Dec 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 26 Dec 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Atal wished to salute the longevity of high-minded
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन रविवार को धूमधाम से मनाया गया। भाजपा एवं अन्य संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जहां महामना को याद किया गया तो वहीं अटल बिहारी के दीर्घायु होने की कामना की गई। इस मौके पर रामबाग स्थित सेवा समिति गार्डन में महामना एवं अटल बिहारी के जन्मदिवस के अवसर पर सहभोज कार्यक्रम भी हुआ।
विज्ञापन


यहां भाजपा नेता विजय मिश्र ने पूर्व पीएम को सभी का प्रेरणास्रोत बताया। कहा कि हमारे आदर्श महामना और अटल जी है। आज इन्हीं के बताये गए रास्ते पर चलने की जरूरत है। यहां एमएलसी डा. यज्ञदत्त शर्मा, डा. कीर्तिका अग्रवाल, डा. नीरज अग्रवाल, प्रवीण मालवीय, जहांआरा, दीप द्विवेदी आदि समेत सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। करछना में भाजपा नेता सुबोध सिंह की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महामना को याद करने के साथ अटल के स्वस्थ होने की कामना की गई। उधर भाजपा नगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, पदुम जायसवाल, अरुण अग्रवाल, डा. बीबी अग्रवाल, डा. कमला सिंह, शशि वार्ष्णेय आदि की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में भाजपा नेता डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि  अटल जी ने सभी को साथ लेकर चलने की जो प्रेरणा दी वह आज प्रदर्शित हो रही है। कार्यक्रम में मदन मोहन मालवीय को भी याद किया गया। उधर बैरहना में परिणय गेस्ट हाउस में एक विचार गोष्ठी नगर उपाध्यक्ष शिवेंद्र मिश्र की अगुवाई में हुई। यहां अटल जी को परमाणु पुरुष की संज्ञा दी गई। इस मौके पर प्रमोद जायसवाल, अनुपम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी, महामना मदन मोहन मालवीय के साथ रविवार को साहित्यकार धर्मवीर भारती का भी जन्मदिवस समारोह मनाया गया। इस मौके पर कटरा स्थित रामवाटिका में मातृभाषा आयोजन समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में तमाम लोगों को सम्मानित किया गया। यहां कार्यक्रम के आयोजक हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राधाकांत ओझा के नेतृत्व में गरीबों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम में इविवि के पूर्व कुलपति प्रो. केजी श्रीवास्तव, प्रो. अमर सिंह ने कहा कि आज की दिन महत्वपूर्ण है। आज एक नहीं बल्कि तीन विभूतियों का जन्मदिन है। इस मौके पर मनोज पांडेय, राघवेंद्र कुशवाहा, मृत्युंजय तिवारी, सचिन जायसवाल, आशुतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष नन्हू पंडित एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम अटल बिहारी के जन्मदिन के अवसर पर बांध स्थित हनुमान मंदिर पर पूजन अर्चन कर गरीबों को फल वितरित किए। इस दौरान त्रिभुवन सिंह, संदीप शुक्ल, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed