फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   atal vihari vajpayee

वो अटल थे...अटल हैं...और अटल ही रहेंगे

Sat, 18 Aug 2018 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 18 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
atal vihari vajpayee
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पार्टी कार्यालय में भाजपाईयो ने अपनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी से जुड़े तमाम संस्मरण भी साझा किए। दिल्ली में उनकी अंतिम यात्रा निकलने के पूर्व तक पार्टी कार्यकर्ता सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में ही डटे रहे। इस दौरान ‘रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम ’ भजन पूरे समय चलता रहा। यहां भाजपाइयों ने कहा कि अटल जी हमेशा हमारे दिल में रहेंगे। वो अटल थे...अटल हैं...और अटल ही रहेंगे।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय के बाहर अटल जी चित्र पर सुबह से ही पुष्प अर्पित करने वालों की लाइन लग गई। यहां भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि वह भारतीय राजनीति के पितामह थे। वह अब अमर हो गए हैं। इस दौरान तमाम भाजपाइयों की आंखें नम रही। पूर्व मंत्री डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने उन्हें मर्यादित राजनीतिज्ञ बताया। कहा कि वह किसी भी विषय को बड़ी ही बेबाकी से प्रस्तुत कर देते थे। उन्होंने उनसे जुड़े कई संस्मरण भी साझा किए। इस दौरान भाजपा नेता एवं मुख्य स्थायी अधिवक्ता विकास त्रिपाठी, नवरत्न कात्याल, ज्ञानेश्वर शुक्ला, दिवाकर त्रिपाठी ने भी उनके संस्मरण सुनाए। श्रद्धांजलि सभा में शशि वार्ष्णेय, कुंज बिहारी मिश्र, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, अरुण अग्रवाल, पवन श्रीवास्तव, शिवेंद्र मिश्र, प्रमोद जायसवाल, विपुल मित्तल, संजय गुप्ता, रवि केसरवानी, श्याम हेला, विशाल अग्रवाल, विजयलक्ष्मी सिंह, माया द्विवेदी, अनीता गोस्वामी, शिखा रस्तोगी, अजय यादव आदि मौजूद रहे। भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रमाशंकर शुक्ल ने भी अटल के निधन पर शोक व्यक्त किया। कहा कि उनका भाषण सुनने के लिए एक बार में अपने गांव से 25 किलोमीटर साइकिल चलाकर रामबाग आया था।
विज्ञापन


पूर्व पीएम की याद में हाईकोर्ट हनुमान मंदिर के पास एक सभा हुई। सभा में भाजपा काशी प्रांत के सह मीडिया प्रभारी मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि अटल के ही नेतृत्व में पार्टी ने नई बुलंदी हासिल की। वे देश के ऐसे नेता रहे जिनका हर दल में सम्मान था। इस दौरान यहां शोकसभा भी हुई। इसमें पतंजलि मिश्र, प्राणेश त्रिपाठी, जगदीश चंद्र, आशीष श्रीवास्तव, राजेश, राज किशोर पांडेय आदि मौजूद रहे। पार्टी नेता श्रेयम अग्रवाल के नेतृत्व में भी एक शोकसभा हुई। उधर भाजपा कैंट मंडल की अध्यक्ष बरखा प्रकाश के नेतृत्व में संदीप चौहान, प्रशांत केसरवानी, नीरज, प्रिया आदि ने पूर्व पीएम की तस्वीर के आगे एक हजार मोमबत्ती जलाकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधि प्रकोष्ठ की ओर से भी शोकसभा कर पूर्व पीएम को याद किया गया। इस अवसर पर पाटी नेता अजय राय ने कहा कि अटल जी ने ही जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान का नारा दिया था। उनके जाने से मां भारती ने अपना एक महान सपूत खो दिया है। इस अवसर पर भाजपा महानगर प्रोटोकाल अजय राय, वशी हैदर, संजय सिंह, राजेश सिंह, मोती लाल, सीबी दुबे, श्रवण दुबे आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में भाजपा चौक मंडल की ओर से बैरहना स्थित एक गेस्ट हाउस में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाए गए। कार्यक्रम में राजेश केसरवानी, गणेश केसरवानी, दिनेश विश्वकर्मा, गिरिजेश मिश्र, रामनाथ दुबे आदि उपस्थित रहे। दारागंज निराला चौराहे पर भी श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखकर भाजपा नेता तीर्थराज पांडेय, मधु चकहा, सत्यजीत सिंह,भरत जी निषाद, राजू श्रीवास्तव आदि ने श्रद्धांजलि दी।

भाजपा की पूर्व प्रदेश सचिव छाया देवी के नेतृत्व में हेला समाज के लोगों ने करेलाबाग में शोकसभा आयोजित की। यहां अटल जी से जुड़ी तमाम संस्मरण लोगों को बताए गए। इस दौरान रमेश चंद्रा, मोतीलाल हेला, मुन्ना लाल, विष्णु वर्मा, अशोक विमल, राम प्रसाद हेला,  श्याम बाबू हेला, आनंद वैश्य, धर्मेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में मालवीय नगर में अटल बिहारी वाजपेयी को हरि मोहन मालवीय, अशोक मालवीय, हरिशचंद्र मालवीय, गोपाल जी मालवीय, सर्वेश द्विवेदी आदि ने याद किया।

सिविल लाइंस स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में शुक्रवार को संघ के स्वयंसेवकों ने अटल जी को याद किया। यहां उन्हें भारतीय राजनीति का भीष्म पितामह बताया गया। यहां संघ की अधिवक्ता मिलन शाखा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कहा गया कि भारतीय राजनीति में अटल जी का स्थान कोई दूसरा व्यक्ति नहीं ले सकता है। उनके चित्र पर स्वयंसेवकों ने पुष्प चढ़ाकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर संघ कार्यालय प्रमुख बलराम, विभाग  प्रचारक काशी प्रांत कृष्ण चंद्र, मुख्य शिक्षक देश दीपक श्रीवास्तव, अवधेश चंद्र, मनीष द्विवेदी, राजेश खरे, कृष्ण दत्त मिश्र आदि उपस्थित रहे।

सिविल लाइंस व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सुभाष चोराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके चुनावी सभाओं और संसद में दिए गए भाषण प्रसारित किए गए। अटल जी की आवाज सुनने के लिए चौराहे पर लोग रुकते और उन्हें नमन कर आगे बढ़ते। अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने उनके चित्र पुष्प अर्पित करने के बाद कहा कि साफ सुथरी छवि के ऐसे जननायक की कमी देशवासियों को हमेशा खलेगी।

संचालन करते हुए महामंत्री शिवशंकर सिंह ने अटल जी को अद्वितीय प्रतिभा का धनी बताया। व्यापारियों ने शोक व्यक्त करते हुए उनके व्यक्त्तिव और कृतित्व पर चर्चा की। इस दौरान सरदार जोगिंदर सिंह, रीतेश सिंह, आशीष अरोड़ा, विशाल कनौजिया, राजू जायसवाल, अवंतिका टंडन, इंदर मध्यान्ह आदि ने भी अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। यहां व्यापारियों ने दो मिनट का मौन भी रखा। इसी क्रम में इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल की ओर से मुट्टीगंज में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश केसरवानी ने अटल जी को देश का नायक बताया। यहां संतोष पनामा, नरेश चंद्र जायसवाल, गोपाल जी केसरवानी, रविंद्र जायसवाल, राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे। बहादुरगंज शिवचरण लाल रोड व्यापार मंडल की ओर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। यहां व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमर वैश्य मुन्ना भइया, राजेश गुप्ता, राजाबाबू, राजेश जायसवाल, गोपाल जोशी, राजेंद्र केसरवानी उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की ओर से लूकरगंज में शोकसभा कर व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखा। यहां प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल, अजय गुप्ता, अनिल नरसरिया, मनोज अग्रवाल, आशुतोष गोयल, विभु अग्रवाल, मनोज रस्तोगी आदि ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर नेहरू ग्राम भारती डीम्ड विश्वविद्यालय परिवार शोकसंतप्त है। शनिवार को विश्वद्यालय में हुई शोक सभा में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कुलाधिपति जेएन मिश्र ने कहा कि अटल जी का खुले विचारों का विशाल व्यक्तित्व था। कहा कि वह निडर, साहसी एवं विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते थे। शोक सभा में कुलपति प्रो. पीएन पांडेय, प्रति कुलपति डॉ. एसपी तिवारी, कुलसचिव आरएल विश्वकर्मा, डॉ. एचडी सिंह, डॉ. राजेश तिवारी, डॉ. प्रवीण मिश्र, डॉ. देव नारायण पाठक आदि मौजूद रहे। वहीं, उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने अटल जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और कहा कि उनके निधन से देश को अपूर्णीय क्षति हुई है। इस मौके पर कुलसचिवत डॉ. एके गुप्ता, निदेशक प्रो. ओमजी गुप्ता,  प्रो. आरपीएस यादव, प्रो. गिरिजा शंकर शुक्ल, प्रो. आशुतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे। इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद समेत सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधान पर रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटरर कॉलेज, राजापुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य रामजी सिंह ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी प्रखर वक्ता, ईमानदार छवि के कुशल नेता के साथ उच्च स्तर के कवि थी थे। उन्होंने अपने शासनकाल में विकासवादी राजनीति का नया आयाम दिया। इस मौके पर विद्यालय के संगीताचार्य मनोज कुमार गुप्त और उनकी टीम ने पूर्व प्रधानमंत्री की रचनाओं ‘उंचाई मुझे याद आती है’, ‘हिंदू तन मन हिंदू जीवन हिंदू रग रग मेरा परिचय’, ‘15 अगस्त का दिन कहता आजादी अभी अधूरी है सपने सच होने बाकी हैं रावी की शपथ अधूरी है’ का भावपूर्ण गायन प्रस्तुत किया। बतले पर सौम्य मिश्र, गायन में रिचा गोस्वामी, पायल जायसवाल एवं दीक्षा पांडेय ने साथ दिया। वहीं, महर्षि पतंजलि ग्रुप के सदस्यों ने भी शोक सभा के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि अटल जी का जाना एक युग का अंत है। उनका महान व्यक्तित्व, सौम्य शैली, राष्ट्रभक्ति, दूरदृष्टि, चैनातियों का सामना करने की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं महान आदर्श सदैव हमें प्रेरणा प्रदान कर मार्ग दर्शन करेंगे। स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम, जॉर्जटाउन में भी प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि अटल जी अजातशत्रु राजनेता, महान कवि, सर्वमान्य नेता और कालजयी व्यक्तित्व से परिपूर्ण थे। उनका जाना देश के राजनैतिक और सार्वजनिक जीवन को गहरा धक्का है। सभा में आनंद सिंह, सर्वेश सिंह, आलोक त्रिपाठी, आदित्य नाथ तिवारी, दिग्विजय सिंह, संदीप पटेल, आयुष पटेल, उत्कर्ष ठाकुर आदि मौजूद रहे। उधर, छात्र आयुष त्रिपाठी, आनंद त्रिपाठी, अंशुल विद्यार्थी आदि ने बालसन चौराहे से चंद्रशेखर आजाद पार्क तक कैंडल मार्च निकालकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर इविवि के कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और अटल जी के आदर्शों एवं देश हित में किए गए कार्यों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। मिनिस्टीरियल एंड टेक्निकल स्टाफ यूनियन की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विनय प्रकाश, संजय मौर्य, सुधीर गुप्ता, पुनीत मालवीय, ओम प्रकाश गुप्ता, उमाकांत, एसपी सिंह आदि मौजूद रहे। शिक्षामित्रों ने भी शनिवार को मम्फोर्डगंज में शोक सभा की और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। शिक्षामित्रों ने कहा कि अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके विचारों को हम आत्मसात करें और विपरीत परिस्थितियों में भी पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ संघर्ष करें। सभा में अनिल कुमार सिंह, शिवपूजन सिंह, मोती सिंह, विवेक चैतन्य, बीपी सिंह, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed