फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   At midnight, the miscreants entered the house and beat up in Prayagraj the incident was captured in the CCTV camera

प्रयागराज : आधी रात दबंगों ने घर में घुसकर किया तांडव, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

Thu, 06 Jan 2022 07:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Jan 2022 07:30 PM IST
सार

मीरापुर में काली माई मंदिर के पास रहने वाले भुक्तभोगी ने बताया कि बुधवार रात वह अपने घर पर थे। मोहल्ले का ही दबंग रोजाना उनके घर के सामने गाड़ी खड़ी कर देता है जिससे उनकी गाड़ी निकलने में दिक्कत होती है।

विज्ञापन
At midnight, the miscreants entered the house and beat up in Prayagraj the incident was captured in the CCTV camera
crime - फोटो : demo pic

विस्तार

अतरसुइया के मीरापुर में दबंगों ने आधी रात जमकर तांडव मचाया। गाड़ी हटाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद हथियार लेकर घर में घुस गए और फिर जमकर मारपीट की। यही नहीं परिवारवालों को घर से बाहर खींचकर भी पीटा। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


मीरापुर में काली माई मंदिर के पास रहने वाले भुक्तभोगी ने बताया कि बुधवार रात वह अपने घर पर थे। मोहल्ले का ही दबंग रोजाना उनके घर के सामने गाड़ी खड़ी कर देता है जिससे उनकी गाड़ी निकलने में दिक्कत होती है। बुधवार रात फिर उसने ऐसा ही किया तो उन्होंने विरोध किया। जिस पर वह विवाद करने लगा। कुछ देर बाद अपने परिजनों व अन्य लोगों को बुलाकर हमला बोल दिया। वह जान बचाकर भागे तो हमलावर घर में घुस आए और मारपीट की।
विज्ञापन


आरोप यह भी है कि हमलावरों ने घर में मौजूद भुक्तभोगी के परिवार की महिलाओं से छेड़छाड़ भी की। इसमें उनके साथ ही उनका भतीजा भी लहुलुहान हो गया। भुक्तभोगी ने बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने मेें मधुकर मिश्रा समेत चार नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर दूसरे पक्ष ने भी मारपीट समेत अन्य आरोप में तहरीर दी है। एसओ दिनेश मौर्य ने बताया कि मारपीट हुई है और घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं। फिलहाल तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed