फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Astronomical event: Jupiter will be closest to Earth, will look brighter

खगोलीय घटना: इस दिन पृथ्वी के सबसे पास होगा बृहस्पति ग्रह, दिखेगा ज्यादा चमकदार; सूर्य ढलते ही आएगा नजर

Fri, 03 Nov 2023 11:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Nov 2023 11:07 AM IST
सार

खास बात यह है कि सूर्य के ढलते ही बृहस्पति ग्रह नजर आने लगेगा और चंद्रमा के बाद यह चमकीला होगा, जो कि पूरी रात देखा जा सकेगा। इसे दूरबीन से देखेंगे, तो अनुभव और भी बेहतरीन होगा। बृहस्पति ग्रह लगभग हर 399 दिनों या 13 महीनों में सूर्य के विपरीत पहुंच जाता है।

विज्ञापन
Astronomical event: Jupiter will be closest to Earth, will look brighter
बृहस्पति ग्रह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रात में आकाश में ग्रहों और तारों को देखना एक शानदार अनुभव होता है। साल के अलग-अलग महीनों में हम विभिन्न ग्रहों को बिना दूरबीन के देख पाते हैं। आज यानी तीन नवंबर को पृथ्वी के सबसे करीब रहेगा 600 मिलियन किमी बृहस्पति गृह (जूपीटर)। जो कि सूर्यास्त के बाद सबसे चमकीला नजर आएगा। बृहस्पति ग्रह आकाश में सूर्य के ठीक विपरीत रहेगा।

विज्ञापन


खास बात यह है कि सूर्य के ढलते ही बृहस्पति ग्रह नजर आने लगेगा और चंद्रमा के बाद यह चमकीला होगा, जो कि पूरी रात देखा जा सकेगा। इसे दूरबीन से देखेंगे, तो अनुभव और भी बेहतरीन होगा।बृहस्पति ग्रह लगभग हर 399 दिनों या 13 महीनों में सूर्य के विपरीत पहुंच जाता है। इस साल यह स्थिति तीन नवंबर को बनी है। इस दौरान यह गैसीय ग्रह पृथ्वी के सबसे निकटतम पॉइंट पर होगा। इस वजह से इसकी चमक और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

यह सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। पृथ्वी के मुकाबले बृहस्पति का द्रव्यमान 318 गुना है। इसी वजह से यह रातभर देखा जा सकेगा। खास बात यह भी है कि बृहस्पति हमारे सौरमंडल के ग्रहों में सबसे तेज घूमता है। यह अपनी धुरी पर एक चक्कर 10 घंटे में पूरा कर लेता है। आज शाम 5:32 बजे से दिखाई देने लगेगा और अगली सुबह 6:11 बजे तक दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तारामंडल के निदेशक ने बताया कि बृहस्पति ग्रह को देखने का अच्छा मौका है, क्योंकि पास रहने से यह अपेक्षाकृत बड़ा और माइनस 2.9 मैग्नीट्यूड से चमकदार दिखेगा। बृहस्पति ग्रह सूरज के चारों ओर 12 वर्ष में एक चक्कर लगाता है। हर 13 महीने बाद पृथ्वी और बृहस्पति ग्रह एक रेखा में होते है।

बृहस्पति की दूरी सूरज से पांच एस्ट्रोनॉमिकल युनिट (एयू) की दूरी पर है। जब बृहस्पति पृथ्वी से काफी दूर रहता है, तो दोनों के बीच छह एयू की दूरी पर होता है। जब पृथ्वी के पास होता है तो चार एयू की दूरी पर होता है। शाम के समय यह खाली आंखों से ही देखा जा सकता है। साथ ही यह सुबह 10:25 बजे पृथ्वी से एक ओर सूर्य और दूसरी तरफ बृहस्पति ग्रह विपरीत होगा। यह ग्रह मेष राशि में सूर्यास्त के बाद दिखाई देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed