{"_id":"5d51c12d8ebc3e6cfe43cb31","slug":"assistant-teacher-captured-the-school-drove-the-principal-allahabad-news-ald252049415","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक अध्यापक ने विद्यालय पर कब्जा किया, प्रधानाचार्य को भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक अध्यापक ने विद्यालय पर कब्जा किया, प्रधानाचार्य को भगाया
विज्ञापन
स्कूल पर सहायक अध्यापक का कब्जा, प्रधानाध्यापक को भगाया
0 प्रधानाध्यापक ने बताया जान का खतरा, स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय में झंडारोहण पर बताया संकट
प्रयागराज। श्री शक्ति विद्यापीठ जूनियर हाईस्कूल बेंदौ, करछना के सहायक अध्यापक ने अधिकारियों के आदेश को दर किनार कर विद्यालय भवन पर कब्जा कर लिया है। विद्यालय भवन पर कब्जा करने के साथ सहायक अध्यापक ने स्कूल के प्रधानाध्यापक को भी धमकी देकर भगा दिया है। प्रधानाध्यापक का कहना है कि स्कूल पर कब्जा करके बैठा सहायक अध्यापक उन्हं जाने से मारने की धमकी दे रहा है, इस कारण से स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय में झंडारोहण किया जाना संभव नहीं होगा। झंडारोहण न हो पाना राष्ट्रीय पर्व के मानक के खिलाफ होगा। प्रधानाध्यापक ने एसएसपी से विद्यालय में कब्जा जमाए शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जेडी की ओर से नियुक्त प्राधिकृत नियंत्रक का आदेश नहीं मानता शिक्षक
संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) प्रयागराज मंडल ने विद्यालय प्रबंधन की सहायक अध्यापक के साथ मिली भगत को देखते हुए प्रबंध समिति को भंग करके राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डीके सिंह को प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त कर दिया है। प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त किए जाने के बाद डीके सिंह ने विद्यालय के प्रथम तल को कब्जा कर अपना आवास बनाकर रह रहे सहायक अध्यापक रजनीश शुक्ल से 15 दिन के भीतर कब्जा हटाने को कहा। प्राधिकृत नियंत्रक की ओर से चार अप्रैल 2019 के जारी आदेश के बाद सहायक अध्यापक मनमानी पर उतारू है, विद्यालय पर उसका कब्जा अभी तक नहीं हटा है। इस बारे में जेडी की ओर से प्राधिकृत नियंत्रक बनाए गए डीके सिंह ने एसएसपी प्रयागराज से सहायक अध्यापक रजनीश शुक्ल और सचिन कुमार मिश्र के खिलाफ शिकायत की थी। अपनी शिकायत में डीके सिंह का कहना है कि सहायक अध्यापक रजनीश शुक्ल पूर्व में इसी विद्यालय का प्रबंधक था। वह जिले के किसी विद्यालय में सहायक अध्यापक बन गया, इस बीच उसने विद्यालय की प्रबंध समिति से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद वह दूसरे विद्यालय में शिक्षक बनकर कुछ समय बाद अपने ही विद्यालय में तबादला करवाकर सहायक अध्यापक बनकर आ गया। प्राधिकृत नियंत्रक ने बताया कि अपने ही विद्यालय में सहायक अध्यापक बनकर आने के बाद रजनीश शुक्ल शिक्षकों एवं प्रधानाध्याक को धमकी देने लगा। उन्होंने बताया कि रजनीश शुक्ल विद्यालय को खत्म करना चाहता है। प्राधिकृत नियंत्रक ने यह भी बताया कि इससे पूर्व में प्रबंधक रहते रजनीश शुक्ल पर विद्यालय के सेवानिवृत्त अध्यापक सरस्वती त्रिपाठी के जीपीएफ के 13.51 लाख के गबन का भी आरोप के साथ महिला शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप है। डीके सिंह ने बताया कि उन्होंने विद्यालय के बारे में अपनी रिपोर्ट संयुक्त शिक्षा निदेशक को सौंप दी है।