फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Assistant Professor's ex-girlfriend created ruckus by reaching Allahabad University

महिला से संबंधों को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर को नोटिस

Fri, 09 Jul 2021 10:58 PM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 09 Jul 2021 10:58 PM IST
सार

  • रजिस्ट्रार और सीकैश की चेयरपर्सन ने असिसस्टेंट प्रोफेसर से तलब किया स्पष्टीकरण
  • असिस्टेंट प्रोफेसर का दावा, कुछ शिक्षक और छात्र मिलकर उनके खिलाफ कर रहे साजिश

विज्ञापन
Assistant Professor's ex-girlfriend created ruckus by reaching Allahabad University
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में आधुनिक एवं मध्यकालीन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विक्रम को अपना पति बताने वाली महिला की शिकायत पर इविवि प्रशासन और सीकैश  ने डॉ. विक्रम को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। हालांकि 24 घंटे में ही डॉ. विक्रम ने इविवि प्रशासन को अपना जवाब सौंप दिया। महिला ने कुछ दिनों पहले इस मुद्दे पर विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा किया था। महिला का कहना था कि असिस्टेंट प्रोफेसर ने उसके साथ प्रेम विवाह किया था। तीन दिन पहले वह विभाग में पहुंच गई और वहां फिर से हंगामा किया। 

विज्ञापन

 

Assistant Professor's ex-girlfriend created ruckus by reaching Allahabad University
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

महिला का आरोप है कि जेएनयू में पढ़ाई के दौरान डॉ. विक्रम ने उससे शादी की थी। दोनों के बीच एक पुत्र है, लेकिन डॉ. विक्रम ने उसे छोड़ दिया और अब पुत्र की देखभाल से पीछे हट रहे हैं। पूर्व में यह महिला कुलपति के घर तक पहुंच गई थी और वहां जाकर डॉ. विक्रम की शिकायत की। इसके बाद महिला ने कुलपति कार्यालय एवं रजिस्ट्रार दफ्तर में जाकर हंगामा किया और अब विभाग तक पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला ने डॉ. विक्रम को नोटिस जारी कर इन तमाम घटनाओं का जिक्र करते हुए स्पष्टीकरण तलब कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Assistant Professor's ex-girlfriend created ruckus by reaching Allahabad University
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

उधर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सीकैश (यौन उत्पीड़न की शिकायतों के लिए गठित कमेटी) की चेयरपर्सन प्रो. चंदा देवी ने भी डॉ. विक्रम को नोटिस जारी कर विभिन्न बिंदुओं पर 15 दिनों में जवाब मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि क्या आपका विवाह 22 वर्ष पूर्व हुआ था? क्या वह महिला आपकी पत्नी है? क्या आप दोनों के बीच कोई पुत्र है? क्या आपने महिला का परित्याग किया है? महिला का आरोप है कि आपकी तीन अन्य पत्नियां हैं, क्या यह सही है। इस बारे में डॉ. विक्रम का कहना है कि उन्होंने जवाब सौंप दिया है। कुछ छात्र और विभाग के शिक्षक उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। डॉ. विक्रम ने खुद की जान को खतरा बताते हुए कुलपति से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

असिस्टेंट प्रोफेसर ने भेजा जवाब
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विक्रम को इस मामले में 18 मई सात जुलाई तक चार नोटिस मिल चुके हैं। डॉ. विक्रम ने रजिस्ट्रार को अपना जवाब भेज दिया है। डॉ. विक्रम ने बताया कि महिला उनकी विधिक पत्नी नहीं है, क्योंकि वह पहले से ही शादीशुदा है और एक बच्चे की मां है। महिला का पति बिहार के हाजीपुर का रहने वाला है। इनका बेटा भी शादीशुदा है। महिला ने यह बात डॉ. विक्रम से छिपाई। इसी वजह से डॉ. विक्रम ने हिंदू मैरिज एक्ट 1955 के तहत तीस हजारी कोर्ट दिल्ली में विवाह को ‘नल एंड वाइड’ घोषित करने के लिए केस दाखिल किया था, जो अभी पेंडिंग है और जिसकी सुनवाई 30 जुलाई को होनी है।

 

महिला ने डॉ. विक्रम पर कोर्ट में मुकदमा किया था, जो वह जीत चुके हैं। कोर्ट के ऑर्डर पर डॉ. विक्रम उस महिला को मेंटेनेंस भी देते हैं, जबकि महिला बिहार में टोला सेवक के पद पर तैनात है। डॉ. विक्रम के अनुसार महिला ने चार लड़कों पर छेड़खानी और दुष्कर्म का झूठा मुकदमा पटियाला कोर्ट और जेएनयू जीएसकैश में दर्ज कराया था। दोनों ही जगह से वह मुकदमा हार चुकी है। डॉ. विक्रम ने महिला पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी, महिला थाना, कर्नलगंज थाना, कैंट थाना में शिकायती पत्र दिया है, ताकि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सके।

दोनों नोटिस में महिला के नाम अलग-अलग
रजिस्ट्रार और सीकैश की चेयरपर्सन की ओर से डॉ. विक्रम को अलग-अलग नोटिस जारी किए गए हैं और दोनों नोटिस में महिला के नाम में भिन्नता है। दोनों में महिला के नाम अलग-अलग हैं।

‘एक महिला द्वारा दो बार विश्वविद्यालय में आकर डॉ. विक्रम की शिकायत की गई थी। इसी शिकायत के आधार पर उनका नोटिस दिया गया है।’ डॉ. जया कपूर, पीआरओ, इविवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed