फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Assistant Professor Recruitment Screening Examination on 17 April

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा 17 अप्रैल को

Mon, 01 Feb 2021 10:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Feb 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Assistant Professor Recruitment Screening Examination on 17 April
uppsc - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग की परीक्षा 17 अप्रैल को एक सत्र में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक प्रयागराज एवं लखनऊ में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को परीक्षा की तिथि और पाठ्यक्रम जारी कर दिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर, राजकीय डिग्री कॉलेज (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2020 का पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया है। इस परीक्षा के तहत राजकीय महाविद्यालयों में 19 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 128 पदों पर भर्ती होनी है। स्क्रीनिंग परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा और इसी आधार पर उनका चयन होगा। जिन 19 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती होनी हैं, उनमें अर्थशास्त्र, इतिहास, उर्दू, अंग्रेजी, गृह विज्ञान, जंतु विज्ञान, दर्शनशास्त्र, भूगोल, भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, रसायन विज्ञान, राजनीतिशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, संस्कृत, हिंदी एवं गणित विषय शामिल हैं।
विज्ञापन


आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार गणित विषय की परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुल 100 प्रश्र होंगे, जिनमें गणित विषय के 70 और सामान्य अध्ययन के 30 प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक प्रश्न के अंक समान होंगे और अधिकतम 150 अंक होंगे। वहीं, बाकी 18 विषयों की परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुल 120 प्रश्न होंगे, जिनमें संबंधित विषय के 90 प्रश्न और सामान्य अध्ययन के 30 प्रश्न होंगे। सचिव ने बताया कि स्क्रीनिंग परीक्षा से संबंधित सभी 19 विषयों के पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में क्षैतिज आरक्षण का मसला सुलझा

प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में क्षैतिज आरक्षण को लेकर आ रही बाधा दूर होने जा रही है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस बारे में स्थिति स्पष्ट कर दी है और निदेशालय की ओर से जल्द ही एक पत्र उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को भेज दिया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आयोग को 2016 पदों का अधियाचन भेजा गया था, लेकिन क्षैतिज आरक्षण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई थी।


इस पर आयोग ने निदेशालय को पत्र लिखकर इस मसले पर आवश्यक दिशा-निर्देश मांगे थे। आयोग अपने स्तर से भर्ती की तैयारी पूरी कर चुका है, लेकिन क्षैतिज आरक्षण पर स्थिति स्पष्ट न होने से भर्ती फंसी हुई है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि निदेशालय ने क्षैतिज आरक्षण के निर्धारण का काम पूरा कर लिया है और एक-दो दिनों में आयोग को पत्र भेज दिया जाएगा। वहीं, आयोग के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा का कहना है कि निदेशालय से क्षैतिज आरक्षण पर स्थिति स्पष्ट होते ही भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed