फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Assistant professor recruitment not completed even after four years

चार साल बाद भी पूरी नहीं हुई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती

Mon, 07 Dec 2020 10:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Dec 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Assistant professor recruitment not completed even after four years
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में चार साल बाद भी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। काउंसलिंग के बाद भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कॉलेज आवंटन के लिए भटक रहे हैं। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर शिक्षाशास्त्र के चयनित अभ्यर्थी एक माह से काउंसलिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। यह हालत तब है, जब पिछले दिनों मुख्य मंत्री ने निर्देश जारी किए थे कि भर्ती के विज्ञापन से लेकर नियुक्ति प्रक्रिया छह माह में पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन


अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 47 के तहत 35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती होनी थी। विज्ञापन वर्ष 2016 में जारी किया गया था। इनमें से 34 विषयों का अंतिम चयन परिणाम आ चुका है और काउंसलिंग कराकर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी दिए जा चुके हैं, लेकिन ज्यादातर विषयों में कई चयनित अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के बाद भी नियुक्ति नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


दरअसल, सीटें खाली न होने के कारण इन अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित नहीं किए जा सके। उच्च शिक्षा निदेशालय के सूत्रों का कहना है कि ऐसे अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटन की प्रक्रिया निदेशालय में शुरू की गई है। लेकिन, तमाम कर्मचारियों के पटल बदल दिए जाने से प्रक्रिया को पूरा करने में विलंब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर शिक्षाशास्त्र के 100 पदों पर चयनित अभ्यर्थी काउंसलिंग कराकर कॉलेज आवंटित किए जाने की मांग को लेकर उच्च शिक्षा निदेशालय में कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से उनके चयन से संबंधित फाइलें 12 नवंबर को उच्च शिक्षा निदेशालय को भेजी जा चुकी हैं, लेकिन निदेशालय ने अब तक काउंसलिंग का कार्यक्रम भी जारी नहीं किया। निदेशालय में वेटिंग लिस्ट वालों को कॉलेज आवंटन की प्रक्रिया चल रही है, जबकि पहले मुख्य सूची में शामिल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराकर नियुक्ति पत्र दिए जाने चाहिए। अभ्यर्थियों का कहना है कि काउंसलिंग जल्द शुरू नहीं कराई गई तो निदेशालय में फिर धरना-प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed