फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Assistant Professor recruitment

निदेशालय की वेबसाइट ठप, काउंसलिंग फंसी

Sat, 24 Aug 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Assistant Professor recruitment
काउंसलिंग की सूचना 19 तक ऑनलाइन करने का मिला था आश्वासन
विज्ञापन

नियुक्ति के लिए दो साल से संघर्ष कर रहे अतिरिक्त सूची के अभ्यर्थी
प्रयागराज। उच्च शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट दो दिनों से ठप पड़ी है और प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग फंसी हुई है। उच्च शिक्षा निदेशक ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया था कि 19 अगस्त तक काउंसलिंग की सूचना वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी लेकिन चार दिन बीत गए और काउंसलिंग की सूचना का कोई अतापता नहीं। अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर निदेशालय ने जल्द ही सूचना जारी नहीं की तो सोमवार से वे फिर धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन संख्या 46 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की प्रतीक्षा सूची (अतिरिक्त सूची) के अभ्यर्थियों को अशासकीय कॉलेजों में रिक्त पड़े तकरीबन 200 पदों पर नियुक्त किया जाना है। यह प्रक्रिया दो साल से फंसी हुई है। अभ्यर्थी काउंसलिंग की मांग को लेकर कई बार उच्च शिक्षा निदेशालय में धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं। पिछले तीन माह से अभ्यर्थियों ने इस मामले में आंदोलन तेज कर दिया है। उच्च शिक्षा की नई निदेशक डॉ. वंदना शर्मा के कार्यभार संभालने के बाद अभ्यर्थियों ने 13 अगस्त को उनके मुलाकात की। निदेशक ने आश्वासन दिया कि 19 अगस्त तक काउंसलिंग की सूचना वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इसी प्रक्रिया के तहत प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों से उनके मोबाइल फोन नंबर और ई-मेल की जानकारी मांगी गई। इसके बाद फोन नंबरों के सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई लेकिन काउंसलिंग की सूचना अब तक वेबसाइट पर अपलोड नहीं की गई है। पिछले दो दिनों से उच्च शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट ठप पड़ी है और अभ्यर्थी काउंसलिंग की तिथि जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। निदेशालय के सूत्रों का कहना है कि काउंसलिंग को लेकर तैयार चल रही है और बहुत जल्द काउंसलिंग की सूचना वेबसाइट पर जारी की जाएगी। वहीं, अभ्यर्थियों का कहना है कि सोमवार से वे उच्च शिक्षा निदेशालय में धरना-प्रदर्शन फिर शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed