{"_id":"5d6ab9308ebc3e93c02aee50","slug":"assistant-professor-interviews-allahabad-news-ald253640460","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट प्रोफेसर के तीसरे चरण का इंटरव्यू 23 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असिस्टेंट प्रोफेसर के तीसरे चरण का इंटरव्यू 23 से
विज्ञापन
Assistant professor interviews
11 विषयों में 264 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर तक साक्षात्कार
विज्ञापन संख्या 47 के तहत 35 विषयों में 1150 पदों पर होनी है भर्ती
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) की ओर से विज्ञापन संख्या संख्या 47 के तहत तीसरे चरण में 11 विषयों का साक्षात्कार 23 सितंबर से 24 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। यूपीएचईएससी ने साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया है। वहीं, दूसरे चरण का इंटरव्यू दो सितंबर से शुरू होने जा रहा है, जो 20 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन संख्या 47 के तहत प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती की जानी है। यूपीएचईएससी की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार शनिवार को हुई आयोग की बैठक में विज्ञापन संख्या 47 के तहत अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास, वाणिज्य, चित्रकला, दर्शनशास्त्र, कृषि अभियंत्रण, वनस्पति विज्ञान, कृषि वनस्पति, संगीत गायन एवं भौतिक विज्ञान विषय के लिए इंटरव्यू कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इन विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 264 पद हैं।
इससे पूर्व पहले चरण में 29 जुलाई से 21 अगस्त तक विज्ञापन संख्या 46 के तहत एक विषय वाणिज्य और विज्ञापन संख्या 47 के तहत 14 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 148 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अंतिम चयन परिणाम भी घोषित हो चुका है। वहीं, दूसरे चरण में दो से 20 सितंबर तक विज्ञापन संख्या 47 के तहत छह विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 138 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू होना है। इस तरह तीन चरणों में 24 अक्तूबर तक कुल 31 विषयों का इंटरव्यू करा लिया जाएगा और इसके बाद चार विषय शेष रह जाएंगे।
विज्ञापन
तीसरे चरण के साक्षात्कार का कार्यक्रम
दिन-विषय
23 सितंबर - अंग्रेजी, भूगोल, चित्रकला
24 सितंबर - अंग्रेजी, भूगोल, दर्शनशास्त्र
26 सितंबर - अंग्रेजी, भूगोल, कृषि अभियंत्रण
27 सितंबर - अंग्रेजी, भूगोल, वनस्पति विज्ञान
तीन अक्तूबर - अंग्रेजी, भूगोल, कृषि वनस्पति
चार अक्तूबर - अंग्रेजी, भूगोल, संगीत गायन
10 अक्तूबर - अंग्रेजी, भूगोल, भौतिक विज्ञान
11 अक्तूबर - अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास
15 अक्तूबर - अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास
16 अक्तूबर - अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास
17 अक्तूबर - अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास
18 अक्तूबर - अंग्रेजी, इतिहास
22 अक्तूबर - अंग्रेजी, इतिहास
23 अक्तूबर - अंग्रेजी, इतिहास
24 अक्तूबर - अंग्रेजी, वाणिज्य