{"_id":"5ef4c8898ebc3e42be64e673","slug":"assistant-professor-177-selection-of-assistant-professor-got-placement-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट प्रोफेसर के 277 चयनितों को मिला प्लेसमेंटस लेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असिस्टेंट प्रोफेसर के 277 चयनितों को मिला प्लेसमेंटस लेटर
Thu, 25 Jun 2020 11:16 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
teacher
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से बृहस्पतिवार को असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी और राजनीति विज्ञान विषय में चयनित 277 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन प्लेसमेंट लेटर जारी कर दिया। हालांकि, ऑनलाइन काउंसलिंग में 287 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन अलग-अलग कारणों से 277 अभ्यर्थियों को ही प्लेसमेंट लेटर जारी किया जा सका। अभ्यर्थी अब इसी लेटर के आधार पर आवंटित किए गए प्रदेश के विभिन्न अशासकीय महाविद्यालयों में ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन संख्या 47 के तहत हिंदी और राजनीति विज्ञान विषय के 287 चयनित अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग 18 जून से शुरू कराई गई थी, जो 22 जून तक चली। इनमें हिदीं के 166 और राजनीति विज्ञान के 121 पद शामिल हैं। काउंसलिंग के बाद 23 एवं 24 जून को डाटा प्रोसेसिंग का काम हुआ और बृहस्पतिवार को परिणाम जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
ऑनलाइन काउसंलिंग में एक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा जबकि हिंदी विषय में ओपन कैटेगरी में चयनित महिला अभ्यर्थियों में से अपर रैंक की नौ अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन काउंसलिंग के दौरान को-एड कॉलेज में प्लेसमेंट ले लिया और इस वजह से महिला कॉलेजों की नौ सीटें खाली रह गईं। ऐसे में उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से बृहस्पतिवार को परिणाम के साथ 277 चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन प्लेसमेंट लेटर जारी किया गया।
विज्ञापन
तीन दिनों में डाउनलोड करें लेटर
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों को ऑनलाइन प्लेसमेंट लेटर वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए तीन दिन का वक्त दिया गया है। इसी वेबसाइट से निदेशालय भी मैनेजमेंट और क्षेत्रीय कार्यालय को भेजे जाने वाले प्लेसमेंट लेटर को डाउनलोड करेगा और इसके बाद डाक के माध्यम से या हाथों-हाथ यह लेटर संबंधित कॉलेज एवं क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा दिया जाएगा।
यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थी भी अपना प्लेसमेंट लेटर लेकर कॉलेज जाएंगे और वहां महाविद्यालय की ओर से उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया चार साल पुरानी है। आवेदन से लेकर लिखित परीक्षा, इंटरव्यू कराने और अंतिम चयन परिणाम जारी करने में उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को चार साल लग गए। चार साल बाद प्लेसमेंटस लेटर जारी होने से अभ्यर्थी काफी राहत महसूस कर रहे हैं।