{"_id":"6af37ea19d1f72c2c5055083","slug":"assault-and-firing-at-a-roadside-eatery-five-injured-allahabad-news-c-407-1-ggp1011-22930-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ढाबे पर मारपीट और फायरिंग, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ढाबे पर मारपीट और फायरिंग, पांच घायल
विज्ञापन
मऊआइमा- ढाबे पर फायरिंग के बाद बरामद खोखा व घायल
प्रयागराज-प्रतापगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सकरामऊ स्थित ढाबे पर खाने को लेकर दबंगों ने जमकर तांडव किया। आरोप है कि इस दौरान लाठी-डंडे और रॉड से हमला करने के साथ कई राउंड फायरिंग भी की गई। घटना में ढाबा संचालक, पूर्व प्रधान समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मऊआइमा के सकरामऊ (हरिसेनगंज) निवासी रामचंद्र पटेल हाईवे पर ढाबा संचालित कर रहे हैं। उनके पुत्र निलेश पटेल के मुताबिक सोमवार रात एक बाइक पर सवार होकर चार युवक ढाबे पर पहुंच कर खाने का ऑर्डर देने लगे।
त्योहार के कारण भोजन उपलब्ध न होने की बात कहने पर युवक बदसलूकी करने लगे। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गए। इस बीच युवकों ने फोन कर अपने 12 अन्य साथियों को चारपहिया वाहनों से बुला लिया। इसके बाद सभी ने लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में ढाबा कर्मचारी अखिलेश, पूर्व प्रधान कृष्णा पटेल, राम औतार, सचिन और ढाबा संचालक रामचंद्र पटेल घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग कर भाग गए। घटनास्थल से पुलिस को दो खोखे मिले हैं। बताया जाता है कि घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां पूर्व प्रधान कृष्णा पटेल और रामचंद्र पटेल की हालत गंभीर होने पर उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह निलेश ने घटना का वीडियो और दो खोखे पुलिस को सौंपते हुए तहरीर दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अनमोल तिवारी निवासी हरखपुर, मिथिलेश शुक्ला निवासी बड़ी मदारी, हर्ष प्रताप सिंह निवासी सराय बादशाह कुली और अभिषेक सिंह निवासी मदारी समेत 12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने अनमोल तिवारी और हर्ष प्रताप सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
घटना से जुड़े दूसरे पक्ष के अभय प्रताप सिंह और संजय तिवारी ने भी बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि एक पक्ष की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर की जांच की जा रही है।